- विज्ञापन -
Home Auto 7-Seater SUV Discount: दिवाली पर इन SUV पर मिल रही लाखों रुपये...

7-Seater SUV Discount: दिवाली पर इन SUV पर मिल रही लाखों रुपये तक की छूट, जानें किस कार पर कितना ऑफर

7 Seater SUV Discount: दिवाली और त्योहारी सीजन में नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपनी 7-सीटर और तीन-रो वाली एसयूवी पर आकर्षक ऑफर दे रही हैं। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और फ्री एक्सेसरीज शामिल हैं। जीप मेरिडियन से लेकर महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और टाटा सफारी तक, कई लोकप्रिय मॉडल पर लाखों रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

Jeep Meridian पर 1.65 लाख रुपये तक का फायदा

- विज्ञापन -

जीप मेरिडियन के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.65 लाख रुपये तक के लाभ मिल रहे हैं। MY2024 स्टॉक खरीदने पर 1.30 लाख रुपये तक का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।

Citroen Aircross X पर 1.55 लाख रुपये की छूट

सिट्रॉएन एयरक्रॉस X पर ग्राहकों को 1.55 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। यह एसयूवी 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 14.52 लाख रुपये तक जाती है।

Scorpio-N पर 1.50 लाख रुपये तक की बचत

महिंद्रा स्कॉर्पियो-N के चुनिंदा डीजल ऑटोमैटिक Z8L और Z8T 4WD वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं, Z2, Z4 और Z6 वेरिएंट पर 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। पेट्रोल मैनुअल मॉडल पर 20 से 25 हजार रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज का लाभ भी मिल सकता है।

Hyundai Alcazar पर 90 हजार रुपये तक का ऑफर

हुंडई अल्काजार के पेट्रोल वेरिएंट पर 90 हजार रुपये तक और डीजल मॉडल पर 45 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। तीन-रो वाली सीटिंग और प्रीमियम फीचर्स के कारण यह बड़े परिवारों के लिए एक विकल्प है।

Tata Safari पर 53 हजार रुपये तक का फायदा

टाटा सफारी के डीजल मॉडल पर 53 हजार रुपये तक के ऑफर मिल रहे हैं। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 35 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस और चुनिंदा कॉर्पोरेट ग्राहकों के लिए 8 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट शामिल है। कैश डिस्काउंट 15 नवंबर तक मान्य बताया गया है।

Scorpio Classic पर 40 हजार रुपये तक की छूट

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक के S वेरिएंट पर 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस मिलाकर 30 हजार रुपये का फायदा है। वहीं, S11 वेरिएंट पर 20 हजार रुपये की नकद छूट और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा 25 हजार रुपये तक की फ्री एक्सेसरीज का लाभ भी मिल सकता है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version