Nissan Motor Company new strategy: निसान ने अपने ग्लोबल बिजनेस को फिर से मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह अपने पोर्टफोलियो से 11 कार मॉडल्स को बंद करने जा रही है। इसका मकसद साफ है,कम बिक्री और कम प्रॉफिट देने वाले मॉडल्स को हटाकर उन प्रोडक्ट्स पर फोकस करना जो ज्यादा मांग में हैं और ज्यादा मुनाफा देते हैं।कंपनी का लक्ष्य है कि वह अपनी पूरी लाइनअप को सरल और ज्यादा प्रभावी बनाए, ताकि रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन में बेहतर निवेश किया जा सके।
56 से घटकर 45 मॉडल रह जाएंगे
निसान ने अपनी ग्लोबल स्ट्रैटेजी के तहत यह भी बताया है कि अब उसका पोर्टफोलियो 56 मॉडल्स से घटकर 45 मॉडल्स तक सीमित रहेगा। यह बदलाव कंपनी की “कंसोलिडेशन स्ट्रैटेजी” का हिस्सा है, जिसे हाल ही में नए EV और SUV मॉडल्स के साथ पेश किया गया।इस रणनीति का मकसद यह है कि कंपनी सिर्फ ज्यादा मॉडल बनाने के बजाय बेहतर और ज्यादा उपयोगी मॉडल्स पर ध्यान दे।
चार नई कैटेगरी में बंटेगी पूरी लाइनअप
निसान अब अपनी कारों को चार बड़ी कैटेगरी में बांटेगी…
Heartbeat: इसमें EV और फ्लैगशिप मॉडल्स होंगे, जैसे EV सेगमेंट की गाड़ियां
Core: इसमें मुख्य और सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स होंगे जैसे Nissan X-Trail
Growth: इसमें छोटे और उभरते मार्केट के मॉडल्स होंगे
Partner: इसमें पिकअप और एंट्री-लेवल गाड़ियां शामिल होंगी। इस स्ट्रक्चर से कंपनी को हर मार्केट की जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट डेवलप करने में आसानी होगी।
कम परफॉर्म करने वाले मॉडल होंगे बाहर
कंपनी के CEO के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि ऐसे मॉडल्स हटाए जा सकें जिनकी बिक्री कमजोर है। साथ ही, हर मॉडल में ज्यादा पावरट्रेन ऑप्शन दिए जाएंगे ताकि ग्राहक को ज्यादा विकल्प मिलें।कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन मॉडल्स पर असर पड़ सकता है उनमें पुराने और कम बिकने वाले वेरिएंट शामिल हैं, जबकि नए और पॉपुलर मॉडल्स जैसे Nissan Juke EV और नए SUV प्रोजेक्ट्स पर निवेश बढ़ाया जाएगा।
प्रीमियम सेगमेंट पर भी रहेगा फोकस
निसान का प्रीमियम ब्रांड इनफिनिटी भी लगातार डेवलप होता रहेगा। कंपनी नए हाइब्रिड और परफॉर्मेंस मॉडल्स पर काम कर रही है, जिसमें मिडसाइज SUV और V6 इंजन वाली सेडान जैसी कारें शामिल हो सकती हैं।
भारत में निसान की स्थिति
भारतीय बाजार में निसान की मौजूदगी अभी सीमित है। यहां कंपनी के पास फिलहाल कुछ ही मॉडल्स हैं, जिनमें Nissan Magnite जैसी SUV शामिल है, जो मिड-सेगमेंट में काफी पॉपुलर रही है।कंपनी आने वाले समय में भारत में अपनी पकड़ और मजबूत करने की योजना बना रही है, खासकर SUV और EV सेगमेंट में।
FY2030 तक बड़ा टारगेट
निसान ने FY2030 तक बड़े सेल्स लक्ष्य तय किए हैं,जापान, अमेरिका और चीन जैसे बड़े बाजारों में कंपनी अपनी बिक्री को और बढ़ाना चाहती है। इसके लिए नए मॉडल्स, इलेक्ट्रिफिकेशन और मार्केट-फोकस्ड रणनीति पर तेजी से काम किया जा रहा है।निसान का यह कदम दिखाता है कि ऑटो इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है।
