Toyota Hybrid Hilux Suv: Toyota ने अपनी 9th जनरेशन Hilux को पिछले साल नवंबर में दुनिया के कई बड़े मार्केट्स में पेश किया था। यह मॉडल अब यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और थाईलैंड जैसे देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। भारत में भी इसके आने की चर्चा तेज है और माना जा रहा है कि यह SUV इस साल के आखिर तक यहां लॉन्च हो सकती है।इसी बीच कंपनी ने पोलैंड मार्केट के लिए इसके माइल्ड-हाइब्रिड डीजल वेरिएंट की कीमतें भी जारी कर दी हैं, जिससे ऑटो लवर्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।वहां इसे चार ट्रिम्स Live, Active, Executive और Invincible में लॉन्च किया गया है। बेस मॉडल की कीमत करीब €40,102 (लगभग 43.89 लाख रुपये) है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत करीब 57 लाख रुपये तक जाती है।
दिखने में रफ, पर काम में बेहद मजबूत
नई Hilux हमेशा की तरह एक पावरफुल ऑफ-रोड मशीन है। इसका डिजाइन और स्ट्रक्चर इस तरह तैयार किया गया है कि यह खराब से खराब रास्तों पर भी आसानी से चल सके।इसमें 700 mm तक पानी में चलने की क्षमता दी गई है, यानी नदी या पानी भरे रास्तों पर भी यह बिना रुकावट आगे बढ़ सकती है। इसके अलावा 3500 किलो तक टोइंग कैपेसिटी इसे और भी उपयोगी बनाती है, खासकर एडवेंचर और हेवी ड्यूटी कामों के लिए।
केबिन में मिला लग्जरी का टच
बाहर से यह जितनी रफ एंड टफ लगती है, अंदर से उतनी ही मॉडर्न और प्रीमियम है। इसमें बड़ा 12.3-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और वायरलेस Android Auto व Apple CarPlay जैसे फीचर्स दिए गए हैं।टॉप वेरिएंट में JBL का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, लेदर सीट्स, हीटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यानी अब यह सिर्फ एक वर्क व्हीकल नहीं, बल्कि एक प्रीमियम SUV फील भी देती है।
सेफ्टी पर भी पूरा ध्यान
Toyota ने इसमें सेफ्टी फीचर्स की लंबी लिस्ट दी है.जैसे ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, पार्किंग सेंसर, हिल डिसेंट कंट्रोल और एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम। यानी लंबी और ऑफ-रोड ड्राइव दोनों में यह काफी भरोसेमंद है।
भारत में अभी पुराना मॉडल बिक रहा है
फिलहाल भारत में Hilux का पुराना मॉडल ही उपलब्ध है, जिसकी कीमत करीब 28.5 लाख से 36 लाख रुपये के बीच है। इसमें 2.8 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 204 PS की पावर देता है।नई जनरेशन में यही इंजन 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा, जिससे ड्राइविंग और भी स्मूद होगी और माइलेज में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
