Fuel Saving: देश में बढ़ती ईंधन खपत और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच Ministry of Power ने कर्मचारियों के लिए नई बचत योजनाओं का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद मंत्रालय ने वर्क फ्रॉम होम, सार्वजनिक परिवहन और कम ईंधन उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं।
मंत्री ने खुद पेश की मिसाल
केंद्रीय ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री Manohar Lal Khattar ने अपने आधिकारिक काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर केवल दो कर दी है।
उन्होंने नई इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने के बजाय मौजूदा EV इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। साथ ही दिल्ली से बाहर की यात्राओं के लिए ट्रेन से सफर करने का संकल्प भी लिया है।
सप्ताह में 20% कर्मचारी करेंगे Work From Home
ऊर्जा मंत्रालय सोमवार से नया रोस्टर लागू करने जा रहा है। इसके तहत हर दिन 20 प्रतिशत कर्मचारी घर से काम करेंगे। हालांकि साइट पर काम करने वाले कर्मचारियों को इससे बाहर रखा गया है।
इसके अलावा मंत्रालय और उससे जुड़ी सरकारी कंपनियों के अधिकारियों को निजी कार की बजाय मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
कम कार चलाने पर मिलेगा नकद इनाम
मंत्रालय ने कर्मचारियों को ईंधन बचत के लिए प्रोत्साहित करने हेतु खास स्कीम भी शुरू की है।
इसके तहत कर्मचारियों को अपनी कार का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। महीने की शुरुआत और अंत में माइलोमीटर की फोटो अपलोड करनी होगी।
जिस कर्मचारी की कार सबसे कम चलेगी, उसे 500 रुपये से 2500 रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा।
विदेशी मुद्रा बचाने पर फोकस
मंत्रालय के अनुसार इन कदमों का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव घटाना है। सरकार चाहती है कि लोग अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और गैरजरूरी ईंधन खर्च से बचें।
