- विज्ञापन -
Home भारत National भारतीयों के लिए जापान में नौकरी क्यों होती है ड्रीम जॉब? जानिए...

भारतीयों के लिए जापान में नौकरी क्यों होती है ड्रीम जॉब? जानिए जापान में करियर,फायदे, सैलरी का पूरा सच

jobs in Japan for Indians: जापान में काम करना कई भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए एक सपना जैसा लगता है। हाल ही में एक भारतीय आईटी इंजीनियर अंकित पुरोहित, जो पिछले 10 साल से जापान में काम कर रहे हैं, ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वहां की लाइफस्टाइल, काम का माहौल और सुविधाएं इसे “जन्नत” जैसा बनाती हैं।

साफ-सुथरा और हेल्दी वातावरण

- विज्ञापन -

अंकित के अनुसार जापान की सबसे बड़ी खूबी वहां की साफ हवा और पर्यावरण है। बड़े शहरों में भी एयर क्वालिटी अच्छी रहती है और प्रदूषण बहुत कम होता है। भारत के कई मेट्रो शहरों की तुलना में वहां सांस लेना ज्यादा आरामदायक और स्वस्थ अनुभव लगता है।

समय पर चलने वाला पब्लिक ट्रांसपोर्ट

जापान का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम दुनिया में सबसे भरोसेमंद माना जाता है। ट्रेनें और बसें लगभग हमेशा समय पर चलती हैं। इससे लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी की चिंता नहीं रहती। सफर के दौरान शांति और अनुशासन भी वहां की खास पहचान है।

अच्छा वर्क कल्चर और ओवरटाइम का भुगतान

जापान में काम का माहौल काफी प्रोफेशनल और सपोर्टिव होता है। कर्मचारी अपनी शिफ्ट के बाद अगर अतिरिक्त काम करते हैं तो उन्हें उसका पूरा भुगतान मिलता है। यहां ओवरटाइम को सम्मान और मेहनत दोनों का सही मूल्य दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का भरोसा सिस्टम पर बना रहता है।

टैक्स के बदले बेहतरीन सुविधाएं

जापान में लोग जो टैक्स देते हैं, उसके बदले उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतरीन पब्लिक सर्विस मिलती है। इससे आम जीवन आसान और सुरक्षित बनता है। यही कारण है कि लोग वहां की व्यवस्था से संतुष्ट रहते हैं।

जापान में नौकरी कैसे पाएं?

अगर आप भी जापान में काम करने का सपना देखते हैं, तो कुछ जरूरी कदम मदद कर सकते हैं। सबसे पहले जापानी भाषा सीखना बहुत जरूरी है। JLPT परीक्षा में N3 या N2 स्तर तक पहुंचने पर नौकरी के मौके बढ़ जाते हैं।इसके अलावा IT, AI, डेटा साइंस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में जापान में काफी मांग है। नौकरी ढूंढने के लिए Daijob, CareerCross और GaijinPot जैसे प्लेटफॉर्म उपयोगी हैं।सरकारी योजनाएं जैसे SSW और TITP भी भारतीयों को जापान में काम करने का मौका देती हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version