- विज्ञापन -
Home भारत National Recipe Tips: बचे हुए चावल से बनाये ये आसान और मज़ेदार सी...

Recipe Tips: बचे हुए चावल से बनाये ये आसान और मज़ेदार सी रेसेपी,एक बार ज़रूर करे ट्राई

Tawa Egg Rulao recipe: कई बार रात का बना खाना सुबह बच जाता है, खासकर चावल। ऐसे में उसे फेंकने की बजाय एक टेस्टी और स्ट्रीट-स्टाइल डिश बनाई जा सकती है। तवा अंडा पुलाव एक ऐसी ही आसान रेसिपी है, जो बचे हुए चावलों को बिल्कुल नया और मजेदार स्वाद दे देती है। यह डिश झटपट बन जाती है और ऑफिस लंच या हल्के डिनर के लिए परफेक्ट है।

अंडे और मसालों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

- विज्ञापन -

इस रेसिपी की सबसे खास बात है इसका मसालेदार स्वाद। इसमें पाव भाजी मसाला, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और तरह-तरह के मसाले डाले जाते हैं, जो इसे स्ट्रीट फूड जैसा स्वाद देते हैं। ऊपर से स्क्रैम्बल्ड अंडा और उबले अंडे के टुकड़े इस डिश को और भी रिच और प्रोटीन से भरपूर बना देते हैं।

जरूरी सामग्री

तवा अंडा पुलाव बनाने के लिए आपको चाहिए ,उबले बासमती चावल, उबले और फेंटे हुए अंडे, तेल-मक्खन, जीरा, प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और पाव भाजी मसाला। स्वाद बढ़ाने के लिए केचप, नींबू का रस और हरा धनिया भी इस्तेमाल होता है।

आसान बनाने की विधि

सबसे पहले तवा गरम करके तेल और जीरा डालें। फिर प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर डालकर मसाले तैयार करें। जब मसाले अच्छे से पक जाएं और तेल अलग दिखने लगे, तब इसमें केचप और मटर डालें।अब बीच में फेंटे हुए अंडे डालकर हल्का स्क्रैम्बल करें और फिर इसे मसाले में मिला दें। आखिर में उबले चावल और कटे अंडे डालकर अच्छे से मिक्स करें और 2–3 मिनट ढककर पकाएं।

गरमा-गरम परोसें और मजा लें

तैयार है आपका टेस्टी तवा अंडा पुलाव। इसे हरे धनिए से गार्निश करें और रायते के साथ गरमा-गरम सर्व करें। यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि बचे हुए खाने को भी एक नया और लाजवाब रूप दे देती है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version