- विज्ञापन -
Home भारत National LPG Booking Update: गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत,नए दामों के बीच ग्रामीण...

LPG Booking Update: गैस सिलेंडर पर बड़ी राहत,नए दामों के बीच ग्रामीण इलाकों में होम डिलीवरी फिर से शुरू

LPG Booking Update: एलपीजी (LPG) ग्राहकों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आई है। अब डिस्ट्रीब्यूटर्स की तरफ से गांवों में घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। पहले कई इलाकों में सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों को बार-बार डिस्ट्रीब्यूटर के दफ्तर या गोदाम तक जाना पड़ता था, जिससे खासकर ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही थी। लेकिन अब यह पुरानी सुविधा दोबारा शुरू होने से लोगों को बड़ी आसानी मिलेगी।

OTP आधारित बुकिंग से आसान हुआ प्रोसेस

- विज्ञापन -

सरकार और गैस एजेंसियों ने बुकिंग प्रक्रिया को और सरल और सुरक्षित बनाने के लिए OTP आधारित सिस्टम को मजबूत किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, लगभग 99 प्रतिशत LPG बुकिंग अब OTP सिस्टम के जरिए ही की जा रही है। इससे फर्जी बुकिंग और गलत डिलीवरी की संभावना भी कम हो गई है।

आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, सरकार का बयान

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में साफ किया गया है, कि देश में किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास गैस सिलेंडर की कमी नहीं है। सप्लाई पूरी तरह से सामान्य स्थिति में है। सरकार का कहना है कि एलपीजी की सप्लाई चेन को लगातार मॉनिटर किया जा रहा है ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

कीमतों में बदलाव और LPG रेट अपडेट

कीमतों की बात करें तो 1 अप्रैल को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में उस समय कोई बदलाव नहीं किया गया था। इससे पहले मार्च में घरेलू सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर (FTL गैस सिलेंडर) की कीमत में भी 51 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

सिर्फ ID प्रूफ पर मिलेगा छोटा सिलेंडर

ग्राहकों के लिए एक और आसान सुविधा यह है कि 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए अब एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ वैध ID प्रूफ दिखाकर ही ग्राहक इसे डिस्ट्रीब्यूटर से प्राप्त कर सकते हैं। इससे छोटे उपभोक्ताओं और जरूरतमंद लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

कालाबाजारी पर सरकार की सख्ती

सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति सिलेंडरों को गैरकानूनी तरीके से जमा या बेच न सके। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर उपभोक्ता को सही समय पर और सही कीमत पर गैस सिलेंडर मिल सके।

- विज्ञापन -
Exit mobile version