- विज्ञापन -
Home भारत National Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में गई...

Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक यादव का निधन, संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान

Akhilesh Yadav के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रतीक यादव भाजपा नेता Aparna Yadav के पति थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार सुबह गंभीर हालत में लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुबह घर के किचन में मिले अचेत

- विज्ञापन -

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक यादव अपने घर के किचन में अचेत अवस्था में पाए गए थे। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे परिवार के लोगों को उनकी हालत का पता चला। इसके बाद तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन तब तक उनकी स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी। बाद में उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह लगभग 5:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मौत के कारण पर बना हुआ है सस्पेंस

फिलहाल उनकी मौत के असली कारण को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह “सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग” का मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि यह फूड प्वाइजनिंग थी या किसी अन्य पदार्थ के सेवन की वजह से हालत बिगड़ी।

डॉक्टरों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम प्रक्रिया में शामिल है और विस्तृत रिपोर्ट आने में कुछ दिन लग सकते हैं।

राजनीति से दूर रहते थे प्रतीक यादव

करीब 38 वर्षीय प्रतीक यादव राजनीति से ज्यादा दूरी बनाकर रखते थे। हालांकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव राजनीति में काफी सक्रिय हैं और भाजपा की प्रमुख नेताओं में गिनी जाती हैं। दोनों की शादी साल 2011 में हुई थी और उनकी एक बेटी भी है।

प्रतीक यादव दिवंगत Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। बताया जाता है कि अखिलेश यादव और प्रतीक यादव के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे और दोनों भाइयों में गहरा लगाव था।

परिवार और समर्थकों में शोक का माहौल

इस दुखद खबर के बाद यादव परिवार के समर्थकों और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे मौत के कारणों को लेकर चल रही अटकलों पर स्थिति साफ हो सकेगी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version