- विज्ञापन -
Home भारत National तृषा कृष्णन की एंट्री ने लूटी महफिल, विजय के खास दिन पर...

तृषा कृष्णन की एंट्री ने लूटी महफिल, विजय के खास दिन पर साड़ी-गजरे में दिखीं तो थम गईं सबकी नजरें

Trisha Krishnan Vijay Independence Day Event: चेन्नई के फोर्ट सेंट जॉर्ज में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस खास कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय ने राष्ट्रध्वज फहराया। कार्यक्रम में अभिनेत्री तृषा कृष्णन भी पहुंचीं, जिसके बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे।

- विज्ञापन -

तृषा इस दौरान पहली लाइन में खास मेहमानों के साथ बैठी नजर आईं। खास बात यह रही कि उन्होंने विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर से मुलाकात की और इसके बाद उनके पास ही बैठ गईं। इस दौरान तृषा के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान नजर आई।

पीली साड़ी और गजरे ने जीता दिल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तृषा ने बेहद सादा और पारंपरिक लुक चुना। उन्होंने हल्के गोल्डन रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने बेहद कम ज्वेलरी कैरी की, जिससे उनका लुक काफी एलिगेंट नजर आया।

बालों में सजा सफेद गजरा उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में फैंस उनके सिंपल और ट्रेडिशनल अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंची थीं तृषा

तृषा और विजय की दोस्ती कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी तृषा विजय के कई खास मौकों पर नजर आ चुकी हैं। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था।

दोनों की साथ में मौजूदगी के बाद एक बार फिर उनकी दोस्ती और निजी रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, इन चर्चाओं को लेकर दोनों कलाकारों ने कभी किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

फिल्मों में भी हिट रही है दोनों की जोड़ी

तृषा और विजय की जोड़ी तमिल सिनेमा की लोकप्रिय ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी वजह से सालों से दोनों की दोस्ती को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही हैं।

अफवाहों पर दोनों ने हमेशा दिया यही जवाब

‘कुरुवी’ के बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ काम नहीं किया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आईं। हालांकि, तृषा और विजय दोनों ही ऐसी खबरों को खारिज करते रहे हैं।

दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा की मौजूदगी ने एक बार फिर फैंस के बीच पुरानी चर्चाओं को हवा दे दी है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version