- विज्ञापन -
Home Crime Eastern Peripheral Expressway हादसे में गई 13 श्रद्धालुओं की मौत,पोस्टमार्टम में सामने...

Eastern Peripheral Expressway हादसे में गई 13 श्रद्धालुओं की मौत,पोस्टमार्टम में सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट

Road Accident: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे की भयावहता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आई है। हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं में कई को बेहद गंभीर चोटें लगी थीं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अधिकांश मृतकों के शरीर पर कई बाहरी और अंदरूनी चोटें मिलीं।

- विज्ञापन -

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ श्रद्धालुओं की पसलियां टूट गई थीं और गंभीर चोटों के कारण शरीर के अंदरूनी अंग प्रभावित हुए। एक बच्चे समेत दो श्रद्धालुओं के सिर पर भी बेहद गंभीर चोटें मिलीं। चिकित्सकों के मुताबिक, अत्यधिक रक्तस्राव भी मौत की प्रमुख वजहों में शामिल रहा।

ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

जांच में सामने आया है कि श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे पिकअप वाहन को कैंटर ने नहीं, बल्कि 16 टायरा ट्रक ने टक्कर मारी थी। माना जा रहा है कि टक्कर के बाद कुछ लोग वाहन के नीचे दब गए, जबकि कई उछलकर सड़क पर जा गिरे। इससे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। हालांकि, करीब एक घंटे बाद उसे जमानत मिल गई।

रास्ता भटकने से EPE पर पहुंचे थे श्रद्धालु

बताया गया कि श्रद्धालु राजस्थान से लौट रहे थे और उन्हें गाजियाबाद के दुहाई में उतरना था। रात में रास्ता भटकने के कारण उनका पिकअप वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया।

जांच में यह भी सामने आया कि Google Maps पर एक यू-टर्न दिखाई दे रहा था, जबकि वह यू-टर्न अस्थायी रूप से बंद था। इसी वजह से वाहन चालक ने उसी रास्ते का इस्तेमाल किया। बाद में NHAI की कार्रवाई के बाद बंद यू-टर्न को Google Maps से हटवाया गया।

वाहनों पर भी हुई कार्रवाई

एआरटीओ के मुताबिक, पिकअप वाहन का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। वाहन पर परमिट नहीं होने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस संचालन, खतरनाक ड्राइविंग और गलत तरीके से मॉडिफिकेशन समेत अन्य उल्लंघनों को लेकर 93,950 रुपये का चालान किया गया था।

वहीं, हादसे में शामिल ट्रक को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। अधिकारियों ने दोनों वाहनों की लापरवाही और सामने आई खामियों से जुड़ी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version