- विज्ञापन -
Home Entertainment Cannes 2026 में अदिति राव हैदरी का सिंपल लेकिन रॉयल लुक वायरल,कम...

Cannes 2026 में अदिति राव हैदरी का सिंपल लेकिन रॉयल लुक वायरल,कम की ड्रेस ने जीता दिल

Cannes 2026: Aditi Rao Hydari ने Cannes Film Festival में इस बार अपने बेहद एलिगेंट और सिंपल फैशन सेंस से सभी का ध्यान खींच लिया। जहां आमतौर पर कान्स में सितारे भारी-भरकम गाउन और करोड़ों की ज्वेलरी में नजर आते हैं, वहीं अदिति ने सादगी को अपना स्टाइल स्टेटमेंट बनाया।

- विज्ञापन -

उनका यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैशन लवर्स इसे फेस्टिवल के सबसे ग्रेसफुल लुक्स में से एक बता रहे हैं।

सिंपल क्रीम ड्रेस में दिखीं बेहद रॉयल

अदिति ने इस बार एक खूबसूरत क्रीम कलर की मिडी ड्रेस पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद क्लासी और रिफ्रेशिंग नजर आया। फ्रेंच रिवेरा के खूबसूरत बैकग्राउंड के बीच उनका यह अंदाज किसी लग्जरी फैशन शूट से कम नहीं लग रहा था।

उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया, जिसने उनकी नेचुरल ब्यूटी को और उभार दिया।

पहले दो लुक से बिल्कुल अलग था यह अंदाज

कान्स 2026 में पहले अदिति ने एक ट्रेडिशनल साड़ी और फिर एक ड्रामैटिक नियॉन-ग्रीन गाउन पहनकर ग्लैमरस अंदाज दिखाया था। लेकिन तीसरे दिन उन्होंने बेहद सिंपल और एलिगेंट आउटफिट चुनकर फैशन फैंस को सरप्राइज कर दिया।

उनका यह बदलाव लोगों को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके “लेस इज मोर” फैशन स्टाइल की जमकर तारीफ की।

कितनी है इस ड्रेस की कीमत?

अदिति की यह खूबसूरत ड्रेस Club L London की थी, जिसका नाम “Dazira” बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत करीब ₹24,600 है।

कान्स जैसे इंटरनेशनल इवेंट में इतना शानदार और किफायती लुक देख फैंस काफी प्रभावित हुए।

क्यों खास है यह आउटफिट?

यह ड्रेस प्रीमियम स्कूबा क्रेप फैब्रिक से तैयार की गई थी। इसमें स्क्वायर नेकलाइन दी गई थी, जिसने पूरे लुक को क्लासिक टच दिया।

ड्रेस का फिटेड अपर पोर्शन अदिति के सिल्हूट को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था, जबकि फ्लेयर्ड स्कर्ट और ड्रॉप-वेस्ट डिजाइन ने लुक में सॉफ्टनेस और एलिगेंस जोड़ी।

आधुनिक फैशन और क्लासिक फेमिनिन स्टाइल का यह संतुलन अदिति के इस लुक को बेहद खास बना गया।

- विज्ञापन -
Exit mobile version