Bollywood News: बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अनिल कपूर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। हाल ही में फिल्म सूबेदार में अपनी शानदार एक्टिंग से वाहवाही लूट रहे अनिल अब दूसरी बार नाना बन गए हैं। उनकी बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिससे पूरे कपूर परिवार में जश्न का माहौल बन गया है।अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा, “और इसी के साथ मेरा दिल और भी ज्यादा खुशियों से भर गया है। दुनिया में आपका स्वागत है, मेरे छोटे मेहमान। आप पहले से ही बहुत सारे प्यार के पात्र हैं। वायु, अब तुम बड़े भाई बन गए हो और मुझे पता है कि तुम शानदार रहोगे।”
नाना बनने की खुशी जाहिर की
इस खबर के बाद अनिल कपूर की खुशी का अंदाजा सोशल मीडिया पर उनके नोट से लगाया जा सकता है। उन्होंने आगे लिखा, “धन्यवाद सोनम और आनंद। नाना का दिल खुशियों से भर गया है। प्यारे बच्चे, दुनिया में आपका स्वागत है। आपका जीवन हमेशा प्यार और खुशी से भरा रहे।”फैंस और बॉलीवुड सितारों ने इस खुशी में तुरंत प्रतिक्रिया दी। कमेंट सेक्शन में हार्ट और फायर इमोजी की बौछार हो गई। सोनम कपूर ने खुद हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। डायरेक्टर अभिराज, एक्ट्रेस तारा शर्मा और मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा ने भी बधाई देते हुए कमेंट किया।
सोनम कपूर ने दूसरी बार मां बनने की खुशी जताई
सोनम कपूर ने 29 मार्च को मुंबई में बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी को उनके पति आनंद आहूजा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया। सोनम और आनंद लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में अपने रिलेशनशिप की घोषणा की थी और 2018 में शादी रचाई थी। कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अब तीन साल बाद वे एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं।कपूर खानदान में इन खुशियों ने परिवार और फैंस दोनों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। अनिल कपूर की यह नाना बनने की खुशी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसे बड़े ही उत्साह से सेलिब्रेट कर रहे हैं।
