- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood फैंस बोले “फिर लौट आया गोल्डन एरा”,मीनाक्षी शेषाद्रि ने 33 साल पुराने...

फैंस बोले “फिर लौट आया गोल्डन एरा”,मीनाक्षी शेषाद्रि ने 33 साल पुराने गाने ‘लश्कारा’ को किया याद

Bollywood News: 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सुपरहिट गाने ‘लश्कारा’ को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर फैंस पुराने दौर की यादों में खो गए हैं।वीडियो में मीनाक्षी ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्रेसफुल अंदाज में नजर आ रही हैं। जैसे ही बैकग्राउंड में ‘लश्कारा’ की धुन बजती है, उनके एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स दर्शकों को सीधे 90 के दशक में ले जाते हैं। फैंस ने वीडियो पर जमकर प्यार बरसाया और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बौछार कर दी।

चिरंजीवी के साथ काम करना बताया खास अनुभव

- विज्ञापन -

इस खास वीडियो के साथ मीनाक्षी ने फिल्म और शूटिंग से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा कीं। उन्होंने बताया कि साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम करना उनके करियर के सबसे शानदार अनुभवों में से एक रहा।उन्होंने कहा कि उस दौर में फिल्म की शूटिंग के दौरान पूरी टीम में अलग ही ऊर्जा देखने को मिलती थी। खासतौर पर ‘लश्कारा’ गाने की शूटिंग उनके दिल के बेहद करीब रही। मीनाक्षी की बातों से साफ नजर आया कि इतने सालों बाद भी वह उस दौर को उतना ही मिस करती हैं।

1992 में रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि ‘लश्कारा’ गाना साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म आज का गुंडा राज का हिस्सा था। इस फिल्म का निर्देशन रवि राजा पिनिसेट्टी ने किया था, जबकि इसे एन.एन. सिप्पी ने प्रोड्यूस किया था।फिल्म में चिरंजीवी, मीनाक्षी शेषाद्रि और राज बब्बर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर थी, जिसकी कहानी अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई पर आधारित थी। उस समय फिल्म के गाने और कहानी दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

फैंस के लिए बना खास पल

सोशल media पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कुछ गाने और कलाकार कभी पुराने नहीं होते। मीनाक्षी शेषाद्रि की अदाएं आज भी लोगों के दिलों में वही जादू बिखेरती हैं, जो 33 साल पहले देखने को मिला था।

- विज्ञापन -
Exit mobile version