- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood Raj Kundra Birthday: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को खास अंदाज...

Raj Kundra Birthday: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, बोलीं- “तुम्हारे साथ जिंदगी और भी मीठी है”

Raj Kundra Birthday: अभिनेता और बिजनेसमैन राज कुंद्रा बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। शिल्पा ने राज के साथ बिताए खास पलों का एक मोंटाज वीडियो भी शेयर किया।

- विज्ञापन -

इस पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने पति के लिए खुशी, अच्छी सेहत, प्यार, हंसी और समृद्धि से भरी जिंदगी की कामना की। शिल्पा ने लिखा कि हर दिन उनके लिए खास होता है, लेकिन राज का जन्मदिन उनके लिए कुछ ज्यादा ही खास है।

‘एक और साल तुम्हें परेशान करने के लिए’

शिल्पा ने अपने पोस्ट में लिखा कि वह राज के साथ जिंदगी के हर पल को जीना चाहती हैं। उन्होंने मजाकिया और रोमांटिक अंदाज में कहा कि एक और साल उन्हें परेशान करने, उनके साथ हंसने और जिंदगी के खूबसूरत पलों को साथ जीने के लिए है।

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि राज के साथ जिंदगी और भी ज्यादा मीठी है। शिल्पा की इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें बर्थडे विश करते नजर आए।

2009 में हुई थी दोनों की शादी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात एक परफ्यूम ब्रांड के प्रमोशन और बिजनेस मीटिंग के दौरान हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 22 नवंबर 2009 को शादी कर ली।

महाराष्ट्र के खंडाला में हुई इस शादी में पंजाबी और बंट परंपराओं का खास मेल देखने को मिला। शिल्पा कर्नाटक के बंट समुदाय से आती हैं, जबकि राज पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

दो बच्चों के माता-पिता हैं शिल्पा-राज

शिल्पा और राज के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा है, जबकि बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपने परिवार से जुड़े खास पल शेयर करते रहते हैं।

‘सुखी’ में नजर आई थीं शिल्पा

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी को आखिरी बार सोनल जोशी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सुखी’ में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ अमित साध, डेलनाज ईरानी, कुशा कपिला और पवलीन गुजराल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version