- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood Bollywood News: सलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का भारत...

Bollywood News: सलमान खान और संजय दत्त की ‘7 डॉग्स’ का भारत में होगा धमाका, इस दिन होगी रिलीज

Bollywood News: बॉलीवुड के दो दमदार सितारे सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोनों की इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘7 डॉग्स’ अब भारतीय सिनेमाघरों में भी रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा था और अब रिलीज डेट सामने आने के बाद एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

- विज्ञापन -

सलमान खान ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए इसकी रिलीज का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि ‘7 डॉग्स’ 21 अगस्त को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म इस साल की शुरुआत में मिडिल ईस्ट में रिलीज हो चुकी है और वहां इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला था।

टीजर में दिखा सलमान और संजय का दमदार अंदाज

फिल्म के टीजर ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया था। टीजर में सबसे पहले संजय दत्त की झलक दिखाई देती है, जहां उनका किरदार हाथ में बंदूक लिए बेहद खतरनाक अंदाज में नजर आता है। इसके बाद सलमान खान की एंट्री होती है, जिसे देखकर उनके फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई थी।

हालांकि फिल्म में दोनों सुपरस्टार्स का रोल बड़ा नहीं है, लेकिन उनकी मौजूदगी कहानी को खास बनाने वाली है। सलमान और संजय दोनों ही कैमियो रोल में दिखाई देंगे।

क्या है ‘7 डॉग्स’ की कहानी?

‘7 डॉग्स’ की कहानी इंटरपोल ऑफिसर खालिद अल-अज्जाजी के इर्द-गिर्द घूमती है। उसका सामना एक खतरनाक ग्लोबल क्राइम सिंडिकेट से होता है। फिल्म में क्राइम, एक्शन और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा।

फिल्म में करीम अब्देल अजीज और अहमद एज्ज मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन बिलाल फलाह और आदिल एल अरबी ने किया है। फिल्म का निर्माण सऊदी अरब की जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने किया है।

फिर साथ नजर आएगी सलमान-संजय की जोड़ी

सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती और ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग से फैंस अच्छी तरह वाकिफ हैं। दोनों इससे पहले ‘साजन’, ‘चल मेरे भाई’ और ‘ये है जलवा’ जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

अब ‘7 डॉग्स’ में दोनों की छोटी लेकिन खास मौजूदगी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। फरवरी 2025 में दोनों ने रियाद में फिल्म के लिए तीन दिनों तक शूटिंग भी की थी। अब 21 अगस्त को भारतीय दर्शक इस इंटरनेशनल एक्शन थ्रिलर में सलमान और संजय की झलक बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

- विज्ञापन -
Exit mobile version