- विज्ञापन -
Home Entertainment CID के चहेते सितारों की बदल गई जिंदगी, एक ने दुनिया को...

CID के चहेते सितारों की बदल गई जिंदगी, एक ने दुनिया को कहा अलविदा तो कोई बना कॉरपोरेट बॉस

Entertainment News: टीवी का मशहूर क्राइम शो CID भले ही ऑफ एयर हो चुका हो, लेकिन इसके किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। ACP प्रद्युम्न का दमदार अंदाज, दया की जबरदस्त पर्सनैलिटी और अभिजीत की समझदारी ने इस शो को घर-घर में पहचान दिलाई थी। शो खत्म होने के बाद इसके कई कलाकारों ने अलग-अलग रास्ते चुने। कोई फिल्मों में नजर आया तो किसी ने एक्टिंग से दूरी बनाकर कॉरपोरेट और एजुकेशन की दुनिया में कदम रखा।

शिवाजी साटम बने रहे एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा

- विज्ञापन -

ACP प्रद्युम्न के किरदार में शिवाजी साटम को जबरदस्त लोकप्रियता मिली। उनका मशहूर डायलॉग और जांच करने का अंदाज आज भी लोगों को याद है। CID के बाद भी उन्होंने फिल्मों, वेब सीरीज और विज्ञापनों में काम करना जारी रखा। उनके अभिनय करियर में कई अलग-अलग तरह के प्रोजेक्ट शामिल रहे हैं।

दया ने फिल्मों में आजमाया हाथ

सीनियर इंस्पेक्टर दया यानी दयानंद शेट्टी की पहचान आज भी उनके CID वाले किरदार से जुड़ी है। शो में दरवाजा तोड़ने वाले उनके अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। CID के बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया और ‘यान सुपरस्टार’ और ‘द क्रिएटर: सर्जनहार’ जैसी फिल्मों में काम किया।

अभिजीत भी फिल्मों और सीरीज में छाए

आदित्य श्रीवास्तव ने CID में इंस्पेक्टर अभिजीत का किरदार निभाया था। शो के बाद उन्होंने फिल्मों और सीरीज में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया। ‘सुपर 30’, ‘रात अकेली है’, ‘भिड़’, ‘हसीन दिलरुबा’ और ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उन्हें देखा गया।

फ्रेडरिक अब हमारे बीच नहीं हैं

CID के मजेदार किरदारों में से एक फ्रेडरिक यानी दिनेश फडनीस को दर्शक आज भी याद करते हैं। दिसंबर 2023 में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के बाद उनका निधन हो गया। उनके जाने से CID के फैंस को बड़ा झटका लगा था।

डॉ. तारिका ने बिजनेस में बनाई पहचान

श्रद्धा मुसले ने शो में डॉ. तारिका का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की। एक्टिंग के साथ उन्होंने बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा और FutureTayari नाम के एड-टेक स्टार्टअप की फाउंडर बनीं।

डॉ. सालुंखे और इंस्पेक्टर विवेक का सफर

नरेंद्र गुप्ता ने डॉ. सालुंखे के किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं विवेक मशरू ने CID में इंस्पेक्टर विवेक का रोल निभाया। एक्टिंग छोड़ने के बाद वह एजुकेशन सेक्टर में सक्रिय हैं और बेंगलुरु में CMR यूनिवर्सिटी में डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version