- विज्ञापन -
Home Entertainment Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी,इतने करोड़ की मांग...

Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी,इतने करोड़ की मांग ने मचाया हड़कंप

Elvish Yadav एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला किसी शो या सोशल मीडिया विवाद का नहीं, बल्कि जान से मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का है। गुरुग्राम में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा मैसेज

- विज्ञापन -

जानकारी के मुताबिक, एल्विश यादव को एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज भेजा गया। एल्विश ने बताया कि 5 मई 2026 को उनके फोन पर एक कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके कुछ देर बाद उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला।

मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को गैंगस्टर Lawrence Bishnoi का करीबी बताया और एल्विश यादव से 10 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपियों ने पैसे देने के लिए दो दिन का समय दिया और रकम न देने पर एल्विश तथा उनके पिता को गोली मारने की धमकी दी।

गुरुग्राम पुलिस ने दर्ज किया मामला

मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब उस विदेशी नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, जिससे धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किस देश या नेटवर्क से संपर्क कर रहे थे।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव को निशाना बनाया गया हो। अगस्त 2025 में उनके घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस दौरान करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई गई थीं।

फायरिंग मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में इस केस में फरीदाबाद से एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी।

सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा

एल्विश यादव को मिली धमकी के बाद सोशल Media पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि क्या इस मामले में वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई कनेक्शन निकलता है या फिर यह सिर्फ डराने और रंगदारी वसूलने की कोशिश थी।

- विज्ञापन -
Exit mobile version