- विज्ञापन -
Home Entertainment Friday का OTT धमाका: बॉलीवुड,साउथ और इंटरनेशनल हिट्स का सुपर मिक्स हर...

Friday का OTT धमाका: बॉलीवुड,साउथ और इंटरनेशनल हिट्स का सुपर मिक्स हर मूड में एंटरटेनमेंट फुल ऑन

Entertainment News: इस शुक्रवार 27 मार्च 2026, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और Apple TV+ पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस लिस्ट में साउथ की धमाकेदार फिल्म से लेकर हिंदी की मोस्ट अवैटेड मूवी तक शामिल है।इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का मजा दुगना होने वाला है। चाहे आप थ्रिलर पसंद करें या म्यूजिक और साइंस फिक्शन, इस लिस्ट में हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।आइए देखते हैं इस शुक्रवार ओटीटी पर क्या-क्या देखने को मिलेगा।

नेटफ्लिक्स बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर

- विज्ञापन -

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। रानी मुखर्जी ने एक बार फिर आईपीएस शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है। विलेन के रोल में मल्लिका प्रसाद हैं, जबकि जानकी बोडिवाला और जीशू सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी इसमें नजर आएंगे। एक्शन और थ्रिल का यह कॉम्बिनेशन दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाकर रखेगा।

जियोहॉटस्टार तमिल वेब सीरीज धमाका

तमिल इंडस्ट्री की मोस्ट अवैटेड वेब सीरीज इस शुक्रवार जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। विजय सेतुपति लीड रोल में हैं, उनके साथ सिंगमपुली, मुथुकुमारन, अबी नक्षत्र, मिलिंद सोमण और इरशाद अली भी नजर आएंगे। सीरीज के क्रिएटर और डायरेक्टर एम. मणिकंदन ने इसे बेहद रोमांचक बनाया है।

नेटफ्लिक्स BTS म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री

BTS के फैंस के लिए खुशखबरी है। यह म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज बैंड को उनके एल्बम ARIRANG को रिकॉर्ड करते हुए दिखाती है। LA में शूट हुई इस डॉक्यूमेंट्री में बैंड के जीवन की अनदेखी झलकियां देखने को मिलती हैं। संगीत और व्यक्तिगत जीवन का यह सफर फैन्स के लिए खास होगा।

अमेजन प्राइम वीडियो रोमांटिक एक्शन थ्रिलर

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब OTT पर रिलीज हो रही है। शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, साथ में तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी भी हैं। फिल्म 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में आई थी और अब आप इसे घर बैठे देख सकते हैं।

Apple TV+: अमेरिकन साइंस फिक्शन ड्रामा

Apple TV+ पर रिलीज होने वाली यह सीरीज क्रिएटर्स रोनाल्ड डी. मूर, मैट वोल्पेर्ट और बेन नेदिवी की है। नया सीजन अंतरिक्ष की खोज और भविष्य की नई दुनिया पर आधारित है। ड्रामा, साइंस और हिस्ट्री का अनूठा मिश्रण इसे देखने लायक बनाता है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version