- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood News: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के सवाल पर गोविंदा ने दिया जवाब...

Bollywood News: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के सवाल पर गोविंदा ने दिया जवाब तो,पत्नी सुनीता ने भी सुना दी ये बात

Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। अब गोविंदा से कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सवाल किया गया, जिस पर उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता की तारीफ करते हुए रिश्ते और परिवार में उनके योगदान की बात की। वहीं, सुनीता ने भी गोविंदा के हालिया बयानों और उनके साथ नजर आईं कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुनीता को लेकर क्या बोले गोविंदा?

- विज्ञापन -

ANI से बातचीत के दौरान गोविंदा ने पत्नी सुनीता की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें प्यार से डांटती या गाली देती हैं और वह इसे भी स्वीकार कर लेते हैं। अभिनेता ने कहा कि उनकी सफलता और परिवार को संभालने में सुनीता की अहम भूमिका रही है।

गोविंदा के मुताबिक, सुनीता के साथ के बिना उन्हें वह सफलता नहीं मिलती जो उन्होंने हासिल की। उन्होंने परिवार और बच्चों की परवरिश में सुनीता के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया।

आरोपों पर बोले- हर बात शब्दों में नहीं कही जा सकती

कथित आरोपों और रिश्ते में दूरी को लेकर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि कई ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने सवाल किया कि क्या रिश्तों में दूरी बनाने के लिए आरोप लगाना जरूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार किसी की चार तारीफों के बीच एक शिकायत या बुराई भी प्रेम का हिस्सा हो सकती है। गोविंदा ने सुनीता के व्यवहार को इसी नजरिए से देखने की बात कही।

सुनीता ने गोविंदा को दिया तीखा जवाब

जब सुनीता आहूजा से गोविंदा के हालिया बयानों और विवादों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “स्टैंडर्ड से करना था, यह क्या घटिया कर रहा है। यह कोई गोविंदा का स्टैंडर्ड नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इन बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है।

वहीं, जब गोविंदा के कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने को लेकर सवाल किया गया तो सुनीता ने तंज कसते हुए कहा, “विनाश काले विपरीत बुद्धि।” उन्होंने आगे कहा कि शायद उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, इसलिए वह ऐसा सब कर रहे हैं।

1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर खबरें आती रही हैं, हालांकि कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ी चर्चाओं को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version