- विज्ञापन -
Home Entertainment मीठी गोलियां, बड़ा सवाल: क्या होम्योपैथी दवाओं का नहीं होता कोई नुकसान?जानें...

मीठी गोलियां, बड़ा सवाल: क्या होम्योपैथी दवाओं का नहीं होता कोई नुकसान?जानें डॉक्टर की राय

Health Tips: दवाओं को पूरी तरह सुरक्षित मानते हैं। खासकर इसकी मीठी गोलियों की वजह से लोगों को लगता है कि इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। लेकिन क्या यह धारणा पूरी तरह सही है? होम्योपैथी दवाएं कई छोटी-बड़ी बीमारियों में राहत देती हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इन्हें बिना जानकारी या डॉक्टर की सलाह के लिया जाए। सही तरीके से सेवन करने पर यह फायदेमंद होती हैं, लेकिन लापरवाही नुकसान भी पहुंचा सकती है।

क्यों बढ़ रहा है होम्योपैथी पर भरोसा?

- विज्ञापन -

आज के समय में लोगों की जीवनशैली काफी बदल गई है। तनाव, अनियमित खानपान और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण कई बीमारियां बढ़ रही हैं, जैसे मधुमेह, माइग्रेन, पाचन समस्या और जोड़ों का दर् सी स्थितियों में होम्योपैथी एक विकल्प के रूप में सामने आई है, जो शरीर को धीरे-धीरे संतुलित करने का काम करती है। यही वजह है कि लोग इसे प्राकृतिक और सुरक्षित मानते हैं।

लेकिन क्या सच में कोई साइड इफेक्ट नहीं?

यह एक आम गलतफहमी है कि होम्योपैथी का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। असल में, इसका असर अलग तरीके से दिख सकता है।अगर दवा गलत मात्रा में ली जाए या बिना सही सलाह के इस्तेमाल की जाए, तो कुछ समस्याएं हो सकती हैं जैसे,ब्लड प्रेशर में बदलाव,ड स्विंग,क्षणों का अस्थायी बढ़ना,शरीर में असहजता। इसलिए यह जरूरी है कि इसे भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाए जितनी अन्य चिकित्सा पद्धतियों को।

कहां होती है सबसे ज्यादा गलती?

अक्सर लोग कुछ सामान्य गलतियां कर बैठते हैं, जो नुकसान का कारण बनती हैं,डॉक्टर की सलाह के बिना दवा लेना,जरूरत से ज्यादा डोज लेना,बच्चों को मीठी गोली समझकर दे देना,दवाइयों को सही तरीके से स्टोर न करना। छोटी-छोटी गलतियां बड़े असर डाल सकती हैं।

सही तरीके से कैसे लें होम्योपैथी दवा?

अगर आप होम्योपैथी का लाभ लेना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें,हमेशा डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें,पनी पूरी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर को बताए तय समय और मात्रा में ही दवा का सेवन करें,दवा लेने से पहले और बाद में कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं,दवाइयों को ठंडी और सूखी जगह पर रखें,गर आप पहले से किसी अन्य बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर को जरूर बताएं।होम्योपैथी दवाएं सुरक्षित मानी जाती हैं, लेकिन यह पूरी तरह साइड इफेक्ट फ्री नहीं हैं। सही जानकारी और सावधानी के साथ इनका उपयोग किया जाए तो ये काफी लाभकारी साबित हो सकती हैं।

 

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version