- विज्ञापन -
Home Entertainment Karuppu Box Office Day 1: सूर्या-तृषा की फिल्म ने पहले दिन दिखाई...

Karuppu Box Office Day 1: सूर्या-तृषा की फिल्म ने पहले दिन दिखाई दमदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें

Karuppu आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। Suriya और Trisha Krishnan स्टारर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच लंबे समय से जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। पहले यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किसी कारणवश मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।

पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स

- विज्ञापन -

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘करुप्पु’ पहले दिन भारत में करीब 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म को देशभर के 505 शहरों में लगभग 1,180 शोज में रिलीज किया गया, जहां औसतन 25.5 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

कई सिनेमाघरों में फिल्म के शोज हाउसफुल रहे, जबकि शाम के शोज में दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

एडवांस बुकिंग ने बढ़ाया उत्साह

रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग ने भी अच्छा संकेत दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 15 मई के लिए ‘करुप्पु’ ने एडवांस बुकिंग से करीब 2.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। दूसरे दिन के लिए 1.55 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर वीकेंड में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है तो इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

130 करोड़ के बजट में बनी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘करुप्पु’ का बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफल माने जाने के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा।

फिल्म का निर्देशन RJ Balaji ने किया है। इसमें इंद्रांस, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

अब सभी की नजरें फिल्म के पहले वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version