- विज्ञापन -
Home Entertainment OTT Releases This Week: रोमांस से ले कर थ्रिलर तक,इस वीकेंड देखें...

OTT Releases This Week: रोमांस से ले कर थ्रिलर तक,इस वीकेंड देखें ये नई फिल्में और सीरीज

OTT Releases This Week: जुलाई का तीसरा शुक्रवार ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन का शानदार पैकेज लेकर आया है। इस सप्ताह रोमांस, फैमिली ड्रामा, थ्रिलर, के-ड्रामा और रियल लाइफ इंस्पायर्ड फिल्मों की लंबी लिस्ट रिलीज हुई है। अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो ये नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं।

‘चांद मेरा दिल’

- विज्ञापन -

अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘चांद मेरा दिल’ जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो चुकी है। विवेक सोनी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां दो इंजीनियरिंग छात्रों की प्रेम कहानी एक अनचाही प्रेग्नेंसी के बाद नया मोड़ लेती है।

‘मां इंति बंगारम’

सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु फैमिली ड्रामा ‘मां इंति बंगारम’ भी जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। नंदिनी रेड्डी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक मजबूत इरादों वाली महिला की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है।

‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘हार्टस्टॉपर फॉरएवर’ लोकप्रिय ‘हार्टस्टॉपर’ कहानी का भावनात्मक समापन है। फिल्म में किट कॉनर और जो लॉक एक बार फिर निक और चार्ली के किरदार में नजर आ रहे हैं।

‘द ईस्ट पैलेस’ और ‘डिजायर’

के-ड्रामा पसंद करने वालों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘द ईस्ट पैलेस’ रिलीज हुई है, जिसमें रहस्यमयी शाही महल और अलौकिक शक्तियों की कहानी दिखाई गई है। वहीं मैक्सिकन थ्रिलर ‘डिजायर’ एक सफल वकील की जिंदगी में आए खतरनाक मोड़ को दिखाती है।

‘23,000 लाइव्स’

सच्ची घटना पर आधारित ‘23,000 लाइव्स’ भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म बर्लिन के युवा एक्टिविस्ट्स के उस साहसिक मिशन की कहानी है, जिन्होंने भूमध्य सागर में फंसे शरणार्थियों की जान बचाने का प्रयास किया था।

- विज्ञापन -
Exit mobile version