Radhika Ambani एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। 61वें वेनिस बिएनाले में उनका बेहद रॉयल और एलीगेंट लुक देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
फैशन स्टाइलिस्ट Rhea Kapoor ने इंस्टाग्राम पर राधिका अंबानी की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है।
ऑफ-शोल्डर गाउन में दिखा शाही लुक
इस खास मौके पर राधिका अंबानी ने आइवरी और गोल्डन टोन का खूबसूरत ऑफ-शोल्डर गाउन पहना। आउटफिट पर बेहद बारीक फ्लोरल ब्रोकेड वर्क किया गया था, जिसने पूरे लुक को रॉयल टच दिया।
गाउन का अपर पोर्शन ड्रेप्ड कॉर्सेट स्टाइल में डिजाइन किया गया था, जबकि नीचे की ओर इसका फ्लेयर्ड सिल्हूट उन्हें प्रिंसेस जैसा लुक दे रहा था।
आउटफिट के फ्रंट में बना बड़ा बो डिटेल उनके पूरे लुक का खास आकर्षण बना।
मिनिमल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
राधिका ने अपने इस लुक को मिनिमल मेकअप के साथ कंप्लीट किया। न्यूड बेस, ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट ब्राउन आई मेकअप और न्यूड पिंक लिप शेड ने उनके चेहरे की नैचुरल ब्यूटी को और निखारा।
उन्होंने अपने बालों को भी बेहद सिंपल और एलीगेंट अंदाज में स्टाइल किया, जो पूरे आउटफिट के साथ शानदार लग रहा था।
समुद्र किनारे फोटोशूट ने बढ़ाया चार्म
राधिका अंबानी की इन तस्वीरों को बैकग्राउंड ने और भी खास बना दिया। समुद्र और शाम के खूबसूरत नजारों के बीच क्लिक की गई तस्वीरों में उनका स्टाइल और ग्रेस साफ नजर आ रहा था।
दरवाजे के बीच खड़े होकर उन्होंने कई स्टाइलिश और क्लासी पोज दिए, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
भारतीय हैंडलूम से तैयार हुआ खास आउटफिट
राधिका का यह खूबसूरत आउटफिट Erdem का कस्टम डिजाइन था।
खास बात यह है कि इस ड्रेस को भारतीय हैंडलूम और पारंपरिक बुनाई तकनीक के जरिए तैयार किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आउटफिट का फैब्रिक भारत के कारीगरों ने बुना था, जिसने इसे और भी खास बना दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
राधिका अंबानी का यह रॉयल फैशन लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके एलीगेंट अंदाज और भारतीय क्राफ्ट को ग्लोबल मंच पर पेश करने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
