- विज्ञापन -
Home Entertainment BollywoodNews: रवीना टंडन के घर में चोरी का सनसनीखेज मामला,भरोसेमंद हाउस हेल्प...

BollywoodNews: रवीना टंडन के घर में चोरी का सनसनीखेज मामला,भरोसेमंद हाउस हेल्प गिरफ्तार,जांच जारी

Bollywood News: मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मां वीना टंडन के घर से करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के गहने और महंगी घड़ियां चोरी हो गईं। इस मामले में पुलिस ने परिवार की ही एक भरोसेमंद हाउसहेल्प को गिरफ्तार किया है।

भरोसे की आड़ में चोरी का आरोप

- विज्ञापन -

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिला राशी छाबड़िया लंबे समय से टंडन परिवार से जुड़ी हुई थी और घर में आना-जाना करती थी। वह रवीना टंडन की मां वीना टंडन की देखभाल का काम भी करती थी, जिससे उसे परिवार का पूरा भरोसा हासिल था।

इसी भरोसे का कथित रूप से फायदा उठाकर उसने घर की तिजोरी से कीमती गहने और घड़ियां चुरा लीं।

रेनोवेशन के दौरान गायब हुए गहने

परिवार के सदस्य राजीव टंडन ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि अगस्त 2025 में घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था। इसी दौरान कई कीमती सामान सुरक्षित रखने के लिए अलग जगह रखे गए थे। लेकिन बाद में जब जांच की गई तो वीना टंडन के गहने अलमारी की तिजोरी से गायब पाए गए।

2020 से परिवार के संपर्क में थी आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला वर्ष 2020 से ही टंडन परिवार के संपर्क में थी और नियमित रूप से घर आती-जाती थी। लंबे समय तक जुड़ाव के कारण उसने परिवार का विश्वास हासिल कर लिया था।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

जुहू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राशी छाबड़िया को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान शुरुआत में उसने आरोपों से इनकार किया, लेकिन बाद में सबूत सामने आने पर उसने अपना बयान बदल दिया।

पुलिस ने चोरी की गई कुछ महंगी घड़ियां बरामद कर ली हैं, जबकि सोने-हीरे के गहनों की तलाश अभी जारी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी का माल कहीं बेचा गया है या अभी भी कहीं छिपाया गया है।

जांच जारी

पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस चोरी में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version