- विज्ञापन -
Home Entertainment Alia Bhatt की Alpha के लिए Samay Raina का खास गिफ्ट,धन्यवाद कहने...

Alia Bhatt की Alpha के लिए Samay Raina का खास गिफ्ट,धन्यवाद कहने काअनोखा अंदाज,लोगों को याद आ गई MF Husain की दीवानगी

Entertainment News: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना इन दिनों अपने शो India’s Got Latent Season 2 की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार चर्चा उनके शो की नहीं, बल्कि उनके एक बेहद खास जेस्चर की हो रही है। समय ने आलिया भट्ट और शर्वरी की नई फिल्म Alpha के लिए मुंबई का पूरा थिएटर बुक कर लिया और इसकी सभी 250 टिकटें अपने फैंस को बिल्कुल मुफ्त दे दीं।उनके इस कदम ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफें बटोरी हैं। कई लोग इसे कलाकारों के प्रति सम्मान और सपोर्ट का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

आखिर क्यों बुक किया पूरा थिएटर?

- विज्ञापन -

समय रैना ने खुद इंस्टाग्राम पर इसकी वजह बताई। उन्होंने कहा कि India’s Got Latent Season 2 के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शर्वरी अपनी फिल्म Alpha के प्रमोशन के लिए आई थीं। दोनों के इस सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहने का इससे बेहतर तरीका उन्हें नहीं लगा।समय ने लिखा कि उन्होंने पूरा थिएटर बुक किया है और अपने 250 फैंस को व्हाट्सऐप के जरिए फ्री टिकट भेज रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं और आलिया व शर्वरी के लिए यह उनका छोटा-सा धन्यवाद है।

लोगों को याद आई MF Husain की दीवानगी

समय रैना के इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर मशहूर चित्रकार MF Husain का एक पुराना किस्सा फिर से वायरल होने लगा।साल 2007 में जब माधुरी दीक्षित फिल्म Aaja Nachle से बड़े पर्दे पर लौटी थीं, तब MF Husain ने दुबई के एक थिएटर का पूरा शो अकेले देखने के लिए बुक कर लिया था। वह माधुरी के बहुत बड़े प्रशंसक थे और उनकी वापसी को खास अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते थे।अब करीब दो दशक बाद समय रैना के इस जेस्चर की तुलना उसी घटना से की जा रही है।

Alpha को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स

Alpha यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली ऐसी फिल्म है जिसमें दो महिला कलाकार लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शर्वरी दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।फिल्म को लेकर करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर समर्थन जताया और कहा कि बड़े पर्दे पर ऐसी फिल्मों का स्वागत किया जाना चाहिए। शुरुआती प्रतिक्रिया को देखते हुए फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलती नजर आ रही है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version