- विज्ञापन -
Home Entertainment Entertainment News: 24 साल बाद टूटी शादी पर छलका सोहेल खान का...

Entertainment News: 24 साल बाद टूटी शादी पर छलका सोहेल खान का दर्द, बोले- उसी इंसान को खो दिया जिससे सबसे ज्यादा प्यार था

Entertainment News: बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पूर्व पत्नी सीमा सचदेव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में दोनों एक साथ नजर आए, जहां सोहेल ने पहली बार खुले दिल से अपने रिश्ते और तलाक पर बात की। उन्होंने माना कि जीवन के मुश्किल दौर में उनके व्यवहार का असर उनके रिश्ते पर पड़ा और इसी वजह से उन्होंने उस इंसान को खो दिया जिससे वह सच्चा प्यार करते थे।

“मैंने उसी इंसान को खो दिया जिससे सबसे ज्यादा प्यार किया”

- विज्ञापन -

शो के दौरान निखिल चिनप्पा ने सोहेल से उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया। इस पर सोहेल ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि उस समय उनका काम अच्छा नहीं चल रहा था, जिससे उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके व्यवहार ने रिश्ते को नुकसान पहुंचाया और उन्होंने उसी इंसान को खो दिया जिससे वह सबसे ज्यादा प्यार करते थे।

तलाक के बाद भी कायम है सम्मान और दोस्ती

सोहेल खान ने कहा कि भले ही दोनों अब पति-पत्नी नहीं हैं, लेकिन सीमा हमेशा उनके जीवन का अहम हिस्सा रहेंगी। उन्होंने कहा कि सीमा उनके दोनों बेटों की मां हैं और इसलिए वह उनके लिए प्यार से भी बढ़कर सम्मान रखते हैं। शो की वजह से दोनों को एक-दूसरे से खुलकर की

बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं

सोहेल ने बताया कि उनके दोनों बेटे निर्वाण और योहान फिलहाल उनके साथ रहते हैं। वहीं सीमा सप्ताह में कई बार बच्चों से मिलने आती हैं। खास बात यह है कि सीमा के पास आज भी घर की चाबी है, जो इस बात का संकेत है कि दोनों अलग होने के बावजूद बच्चों की जिम्मेदारी मिलकर निभा रहे हैं। दोनों कई इंटरव्यू में साफ कर चुके हैं कि उनके बीच किसी तरह की दुश्मनी या कड़वाहट नहीं है।

बेहद फिल्मी रही थी दोनों की लव स्टोरी

सोहेल खान और सीमा सचदेव की मुलाकात फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के दौरान हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई, लेकिन अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि होने के कारण परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में दोनों ने परिवार की मंजूरी का इंतजार करने के बजाय घर से भागकर शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने आर्य समाज रीति-रिवाज से विवाह किया और बाद में निकाह भी किया। दिलचस्प बात यह रही कि जिस दिन सोहेल की फिल्म रिलीज हुई, उसी दिन दोनों शादी के बंधन में बंध गए।आज भले ही दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं, लेकिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान, बच्चों की परवरिश और पुराने रिश्ते की खूबसूरत यादें अब भी उनके बीच मजबूत रिश्ते की मिसाल पेश करती हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version