- विज्ञापन -
Home Sports एशियन गेम्स ट्रायल्स: विनेश फोगाट की वापसी रही अधूरी, विवादों के बीच...

एशियन गेम्स ट्रायल्स: विनेश फोगाट की वापसी रही अधूरी, विवादों के बीच लौटीं विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार

Asian Game Trials: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित एशियन गेम्स ट्रायल्स में विनेश ने दमदार शुरुआत की, करीब दो साल बाद किसी प्रतियोगिता में उतर रही विनेश ने अपने पहले मुकाबले में ज्योति को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने निशू के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 7-6 से जीत हासिल की।इस मैच की खास बात यह रही कि विनेश एक समय 0-5 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद उनके फाइनल तक पहुंचने की उम्मीदें और मजबूत हो गई थीं।

सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने रोका रास्ता

- विज्ञापन -

सेमीफाइनल में विनेश का सामना एशियन चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मीनाक्षी गोयात से हुआ। मुकाबला काफी कड़ा रहा, लेकिन अंत में मीनाक्षी ने 6-4 से जीत दर्ज कर ली। इस हार के साथ ही विनेश का एशियन गेम्स टीम में जगह बनाने का सपना टूट गया।मीनाक्षी अब फाइनल में अंतिम पंघाल से भिड़ेंगी। अंतिम ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-1 से जीत हासिल की।

कोर्ट, बैन और विवादों से भरा सफर

विनेश के लिए ट्रायल्स तक पहुंचना भी आसान नहीं था। उन्हें पहले रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से रोका गया था और बाद में रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने एशियन गेम्स ट्रायल्स में भाग लेने पर भी रोक लगा दी थी।इस फैसले के खिलाफ विनेश ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया। इसके बाद WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, लेकिन वहां भी फैसला विनेश के पक्ष में ही रहा।

आखिरी वक्त तक जारी रहा ड्रामा

ट्रायल्स के दिन भी विवाद खत्म नहीं हुए। मुकाबले शुरू होने से ठीक पहले WFI ने स्पष्ट किया कि विनेश केवल 50 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा ले सकती हैं। हालांकि, इस फैसले पर भी सवाल उठे और काफी बहस के बाद उन्हें 53 किलोग्राम वर्ग में खेलने की अनुमति मिल गई।हालांकि तमाम मुश्किलों को पार कर मैट पर लौटीं विनेश इस बार जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच सकीं। फिर भी उनकी वापसी ने यह दिखा दिया कि वह चुनौतियों से लड़ना अच्छी तरह जानती हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version