- विज्ञापन -
Home Tech Madhya Pradesh News: चलती बाइक पर जेब में हुआ मोबाइल ब्लास्ट, प्राइवेट...

Madhya Pradesh News: चलती बाइक पर जेब में हुआ मोबाइल ब्लास्ट, प्राइवेट पार्ट समेत कई हिस्से झुलसे, एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी पैंट में आग लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में मोबाइल सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है।

चलती बाइक पर हुआ हादसा

- विज्ञापन -

जानकारी के मुताबिक युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसकी जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके के साथ आग लगने से वह बाइक पर संतुलन खो बैठा और सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने के बाद युवक करीब 12 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया, जिससे उसे कई गंभीर चोटें आईं।

प्राइवेट पार्ट समेत कई हिस्से झुलसे

डॉक्टरों के अनुसार मोबाइल ब्लास्ट के कारण युवक के प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। वहीं सड़क हादसे में उसके पैर की हड्डी भी टूट गई। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

मोबाइल ब्लास्ट की वजह क्या हो सकती है?

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि मोबाइल की बैटरी में तकनीकी खराबी या ओवरहीटिंग इस हादसे की वजह हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण जानने के लिए मोबाइल की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि ब्लास्ट किस वजह से हुआ।

एक्सपर्ट ने दी ये जरूरी सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल का सुरक्षित इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए,हमेशा कंपनी द्वारा प्रमाणित चार्जर और बैटरी का ही इस्तेमाल करें।अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है तो तुरंत उसका उपयोग बंद कर दें।खराब या फूली हुई बैटरी वाले फोन का इस्तेमाल न करें।फोन को तेज धूप या अत्यधिक गर्म जगह पर न रखें।किसी भी असामान्य गंध, धुआं या गर्माहट महसूस होने पर तुरंत सर्विस सेंटर से जांच कराएं।

मोबाइल सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

आज मोबाइल हर व्यक्ति की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों को सतर्क रहने का संदेश देती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि समय-समय पर मोबाइल की जांच, सही चार्जिंग आदतें और प्रमाणित एक्सेसरीज़ का इस्तेमाल ऐसे हादसों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version