- विज्ञापन -
Home Tech Elon Musk: क्या है XChat? इसके लांच होने से किन ऐप्स को...

Elon Musk: क्या है XChat? इसके लांच होने से किन ऐप्स को मिलेगी बराबरी की टक्कर

 

- विज्ञापन -

Elon Musk: टेक दुनिया में जल्द ही एक और बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Elon Musk अपनी सोशल मीडिया कंपनी X के जरिए एक नया मैसेजिंग ऐप XChat लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक यह फीचर X के अंदर डायरेक्ट मैसेज के रूप में मौजूद था, लेकिन अब इसे एक अलग और स्वतंत्र ऐप के तौर पर पेश करने की योजना बनाई जा रही है।

कब लॉन्च हो सकता है XChat?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक XChat की संभावित लॉन्च डेट 17 अप्रैल 2026 बताई जा रही है। शुरुआत में यह ऐप App Store पर iPhone और iPad यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। Android यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी धीरे-धीरे इसे सभी प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट करने की तैयारी में है।

 क्या होंगे XChat के खास फीचर्स?

XChat को आधुनिक और प्राइवेसी-फोकस्ड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसमें end-to-end encryption, प्राइवेट और ग्रुप चैट, मैसेज एडिट और डिलीट जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है। इसके अलावा स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने की सुविधा भी दी जा सकती है, जिससे बिना अनुमति कोई चैट सेव नहीं कर सकेगा।ऐप में disappearing messages, वॉइस नोट्स, ऑडियो और वीडियो कॉलिंग जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं, जो इसे मौजूदा मैसेजिंग ऐप्स के बराबर खड़ा करेंगे।

 WhatsApp और Telegram को कितनी चुनौती?

इस समय मैसेजिंग की दुनिया में WhatsApp और Telegram का दबदबा है। XChat इन दोनों को चुनौती देने के इरादे से ही लॉन्च किया जा रहा है। खास बात यह है कि जहां WhatsApp मोबाइल नंबर से जुड़ता है, वहीं XChat सीधे X अकाउंट से लिंक हो सकता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस अलग और ज्यादा इंटीग्रेटेड बन सकता है।

 AI और पेमेंट फीचर्स से बदलेगा अनुभव?

X पहले से ही Grok AI पर काम कर रहा है, इसलिए उम्मीद है कि XChat में भी AI-आधारित फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने पेमेंट सिस्टम X Money पर भी काम कर रही है। यदि यह फीचर XChat से जुड़ता है, तो यूजर्स ऐप के अंदर ही पैसे भेजने जैसे काम कर सकेंगे।

कुल मिलाकर, XChat का लॉन्च सिर्फ एक नया ऐप नहीं बल्कि एक ऐसे “ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म” की दिशा में कदम माना जा रहा है, जिसमें चैटिंग, सोशल मीडिया, AI और पेमेंट सेवाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह ऐप बाजार में कितना असर छोड़ता है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version