- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Agra Agra Crime News: आगरा में हुई एक खौफनाक वारदात, नन्ही सी जान...

Agra Crime News: आगरा में हुई एक खौफनाक वारदात, नन्ही सी जान को फेंका यमुना में, एक बाप ने किया दिल दहलाने वाला काम

Agra Crime News: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित अकबरा पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे यह दिल दहला देने वाली घटना हुई। जानकारी के मुताबिक, बल्देव के बढ़मघी गांव निवासी रिंकू अपनी पत्नी लक्ष्मी और 11 महीने की बेटी के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

- विज्ञापन -

आरोप है कि अकबरा पुल पर रिंकू ने बाइक रोककर पत्नी से कहा कि वह बेटी के साथ फोटो खिंचवाना चाहता है। उसने मासूम के साथ सेल्फी भी ली। इसके तुरंत बाद उसने बच्ची को यमुना नदी में फेंक दिया।

पत्नी को भी नदी में धक्का देने का आरोप

बेटी को नदी में फेंकने के बाद आरोपी ने पत्नी लक्ष्मी को भी नदी में धक्का देने की कोशिश की। महिला के चीखने-चिल्लाने पर पुल से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

दहेज प्रताड़ना का भी आरोप

लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसके मुताबिक, पति बेटी के जन्म से खुश नहीं था और अक्सर विवाद करता था। बच्ची का पहला जन्मदिन 17 अगस्त को था और परिवार उसके लिए कपड़े खरीदने आगरा जा रहा था।

यमुना में बच्ची की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। यमुना में गिरी बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों की टीम लगाई गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में पारिवारिक विवाद व दहेज प्रताड़ना के आरोपों की जांच की जा रही है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version