- विज्ञापन -
Home Big News ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार सुपरबाइक हादसा, कशिश और अंकुर सिंह की...

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार सुपरबाइक हादसा, कशिश और अंकुर सिंह की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh Road Accident

Greater Noida Accident 2025: ग्रेटर नोएडा, जून 2025 — ग्रेटर नोएडा के चार मूर्ति गोलचक्कर पर देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार सुपरबाइक निर्माणाधीन अंडरपास में गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार 25 वर्षीय कशिश और 28 वर्षीय अंकुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

कौन थे हादसे में जान गंवाने वाले?

- विज्ञापन -

कशिश, प्रयागराज के मेजा रोड स्थित सोनाई गांव की निवासी थीं और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के 14जी एवेन्यू में पिछले डेढ़ साल से एक निजी कंपनी में काम कर रही थीं। अंकुर सिंह झूंसी क्षेत्र के निवासी थे। घटना सोमवार देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि बाइक पहले बैरिकेड से टकराई और फिर निर्माणाधीन अंडरपास की लोहे की सेफ्टी रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिर गई।

“जल्द घर आऊंगी” — कशिश की आखिरी कॉल

हादसे से कुछ घंटे पहले ही कशिश ने अपने पिता हरिशंकर गौतम से फोन पर बात की थी और जल्द घर लौटने का वादा किया था। कशिश तीन बहनों में सबसे छोटी थीं और उनके इकलौते भाई की मौत 2010 में हो गई थी। पिता ने ग्रेटर नोएडा जाने से मना किया था लेकिन कशिश ने करियर बनाने की बात कहकर अनुमति ले ली थी।

रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक मेल

ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार बाइक और अंडर कंस्ट्रक्शन सड़कों की लापरवाही मिलकर एक और हादसे की वजह बन गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माणाधीन अंडरपास पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और रफ्तार पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएं।

Varanasi में कुएं में गिरी बच्ची को बचाने उतरे दो युवक, जहरीली गैस से…

- विज्ञापन -
Exit mobile version