- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Uttar Pradesh: मेरठ के सरधना कॉलेज में लो वोल्टेज से बिगड़ी छात्राओं...

Uttar Pradesh: मेरठ के सरधना कॉलेज में लो वोल्टेज से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत, भीषण गर्मी में मची अफरातफरी

Uttar Pradesh: मेरठ के सरधना कस्बे में स्थित संत जोसेफ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में शनिवार सुबह लो वोल्टेज की समस्या के चलते भीषण गर्मी और उमस के कारण कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

लो वोल्टेज से बंद जैसे हो गए पंखे

- विज्ञापन -

जानकारी के अनुसार, कॉलेज में सुबह से ही बिजली के एक फेस में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसके चलते परिसर में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। कक्षाओं में लगे पंखे बेहद धीमी गति से चल रहे थे, जिससे छात्राओं को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कक्षाओं से बाहर निकालकर खुले स्थान पर बैठाया गया।

कॉलेज प्रशासन ने बताई वजह

कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. मोनिका शर्मा ने बताया कि बिजली के एक फेस में खराबी आने के कारण वोल्टेज कम हो गया था। लगभग साढ़े दस बजे स्थिति ज्यादा खराब हो गई और कई छात्राओं को घबराहट व कमजोरी महसूस होने लगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत ऊर्जा निगम को सूचना दी।

ऊर्जा निगम ने दूर की तकनीकी खराबी

सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम कॉलेज पहुंची और तकनीकी खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी। बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद हालात सामान्य हुए। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि किसी भी छात्रा की स्थिति गंभीर नहीं थी।

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

मामले के वायरल होने के बाद एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने कॉलेज प्रशासन को तलब कर पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऊर्जा निगम को क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version