- विज्ञापन -
Home Uttar Pradesh Lucknow में प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत, मेडिकल रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Lucknow में प्रतीक यादव की संदिग्ध मौत, मेडिकल रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Prateek Yadav को सुबह गंभीर हालत में Civil Hospital Lucknow लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जब उन्हें लाया गया, तब उनकी पल्स नहीं चल रही थी और हार्ट बंद हो चुका था। डॉक्टरों ने शरीर के कुछ हिस्सों और नाखूनों के हल्का नीला पड़ने की बात भी कही, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

- विज्ञापन -

इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए King George’s Medical University भेजा गया, जहां चार डॉक्टरों की टीम ने पूरी प्रक्रिया की। पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई और विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है ताकि आगे टॉक्सिकोलॉजी जांच की जा सके। शुरुआती जांच में किसी स्पष्ट साजिश या फाउल प्ले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मौत की असली वजह अंतिम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

पहले से बीमार चल रहे थे प्रतीक यादव

जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। अप्रैल 2026 में उन्हें फेफड़ों में ब्लड क्लॉट यानी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ रिपोर्ट्स में न्यूरोलॉजिकल समस्या का भी जिक्र किया गया है। हालांकि इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर वे घर लौट आए थे।

डॉक्टरों के मुताबिक पल्मोनरी एम्बोलिज्म बेहद गंभीर बीमारी होती है, जिसमें फेफड़ों की नसों में खून के थक्के जम जाते हैं। समय रहते इलाज न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकती है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। प्रतीक यादव के कमरे को सील कर दिया गया है और उनका मोबाइल फोन व लैपटॉप जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड और मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच कर रही है।

घटना के समय उनकी पत्नी Aparna Yadav असम में थीं। खबर मिलते ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। परिवार और करीबी लोगों ने इसे बेहद दुखद घटना बताया है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version