- विज्ञापन -
Home Auto Auto News: गर्मी और मानसून दोनों में रहें बेफिक्र, इन 7-सीटर कारों...

Auto News: गर्मी और मानसून दोनों में रहें बेफिक्र, इन 7-सीटर कारों का दमदार AC देगा हर सफर में शानदार आराम

Driver hand tuning air ventilation grille, fresh air is coming out

Auto News: भीषण गर्देश में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कहीं तेज धूप और हीटवेव लोगों को परेशान कर रही है, तो कहीं मानसून की बारिश ने सफर को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे मौसम में अगर आप अपने परिवार के लिए 15 लाख रुपये तक की 7-सीटर कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो केवल माइलेज या लुक ही नहीं बल्कि दमदार AC और बेहतर केबिन कूलिंग पर भी ध्यान देना जरूरी है।

पीछे बैठे यात्रियों तक भी पहुंचेगी ठंडी हवा

- विज्ञापन -

आज की आधुनिक 7-सीटर कारों में सिर्फ फ्रंट AC ही नहीं, बल्कि रियर AC वेंट्स और रूफ-माउंटेड ब्लोअर्स जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा रुमियन अपनी रूफ-माउंटेड AC वेंट्स की वजह से पूरे केबिन में समान रूप से ठंडी हवा पहुंचाती हैं। इससे पीछे बैठे यात्रियों को भी गर्मी महसूस नहीं होती।

वहीं किआ कैरेंस में डिफ्यूज्ड रियर वेंट्स दिए गए हैं, जो हवा को पूरे केबिन में बेहतर तरीके से फैलाते हैं। अगर आपका बजट थोड़ा कम है, तो रेनॉ ट्राइबर भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

इन 7-सीटर कारों की AC कूलिंग बनाती है इन्हें सबसे खास

 Maruti Ertiga
रूफ-माउंटेड AC वेंट्स की वजह से आगे से लेकर तीसरी रो तक ठंडी हवा आसानी से पहुंचती है। शहर और लंबी हाईवे ड्राइव के लिए यह शानदार विकल्प है।

Toyota Rumion
इस MPV में भी रूफ-माउंटेड AC वेंट्स मिलते हैं, जो पूरी फैमिली के लिए समान कूलिंग सुनिश्चित करते हैं। लंबे रोड ट्रिप के दौरान इसका केबिन जल्दी ठंडा हो जाता है।

Kia Carens
डिफ्यूज्ड रियर AC वेंट्स और बेहतर एयर फ्लो इसे प्रीमियम फील देते हैं। दूसरी और तीसरी रो में बैठे यात्रियों को भी आरामदायक कूलिंग मिलती है।

 Renault Triber
बजट सेगमेंट की यह MPV पिलर-माउंटेड AC वेंट्स के साथ आती है। छोटी और मिडिल क्लास फैमिली के लिए इसकी कूलिंग पर्याप्त और प्रभावी मानी जाती है।

Mahindra Bolero Neo
इसमें पावरफुल AC यूनिट दी गई है, जो तेज गर्मी में भी केबिन को जल्दी ठंडा करने में मदद करती है। गांव, पहाड़ी इलाकों और खराब सड़कों पर सफर करने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प साबित होती है।

मानसून में इन फीचर्स का रखें खास ध्यान

गर्मी के साथ-साथ बारिश में भी कार का AC काफी अहम भूमिका निभाता है। रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और PM 2.5 एयर फिल्टर जैसे फीचर्स केबिन को साफ और आरामदायक बनाए रखते हैं। बारिश के दौरान शीशों पर जमी धुंध को हटाने के लिए AC के साथ डिफॉस्टर मोड का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version