Auto News: आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें हर वाहन मालिक की जेब पर असर डाल रही हैं। रोज ऑफिस जाना, बच्चों को स्कूल छोड़ना या फिर छोटी-छोटी यात्राएं करना भी पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। ऐसे में अगर आपके स्मार्टफोन में मौजूद एक सेटिंग हर महीने फ्यूल खर्च कम करने में मदद कर दे, तो यह किसी बोनस से कम नहीं है।
Google Maps का कमाल का फीचर
अधिकांश लोग Google Maps का इस्तेमाल सिर्फ रास्ता खोजने के लिए करते हैं, लेकिन इसमें एक ऐसा फीचर भी मौजूद है जो आपके फ्यूल खर्च को कम करने में मदद कर सकता है। इस फीचर का नाम है Fuel-Efficient Routes यह फीचर सिर्फ आपको मंजिल तक पहुंचाने का काम नहीं करता, बल्कि ऐसा रास्ता चुनने की कोशिश करता है जहां आपकी गाड़ी कम ईंधन खर्च करे। यानी सफर भी आसान और जेब पर भी कम बोझ।
छोटा रास्ता हमेशा सस्ता नहीं होता
कई लोगों को लगता है कि सबसे छोटा रास्ता ही सबसे बेहतर होता है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। कई बार कम दूरी वाले रूट पर भारी ट्रैफिक, ज्यादा सिग्नल, बार-बार ब्रेक लगाने की जरूरत या चढ़ाई-उतराई जैसी समस्याएं होती हैं।इन परिस्थितियों में गाड़ी ज्यादा फ्यूल खर्च करती है। वहीं थोड़ा लंबा लेकिन खुला और स्मूद रास्ता कई बार पेट्रोल-डीजल की बेहतर बचत करा सकता है। Google Maps का Fuel-Efficient Routes फीचर इसी बात को ध्यान में रखकर रूट सुझाता है।
कैसे काम करता है यह फीचर?
यह फीचर ऐसे रास्तों को प्राथमिकता देता है जहां ट्रैफिक कम हो और गाड़ी लगातार चल सके। जब वाहन को बार-बार रोकना और चलाना न पड़े तो इंजन पर दबाव कम पड़ता है और फ्यूल की खपत भी घटती है।यही कारण है कि यह फीचर कई मामलों में आपको कुछ मिनट ज्यादा लगने वाले लेकिन ज्यादा किफायती रूट दिखा सकता है।
Google Maps में कैसे ऑन करें यह सेटिंग?
इस फीचर को चालू करना बेहद आसान है,Google Maps ऐप खोलें,अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें,Settings में जाएं,Navigation Settings विकल्प चुनें,Prefer Fuel-Efficient Routes को ऑन कर दें,एक बार यह सेटिंग एक्टिव हो जाने के बाद Google Maps हर बार फ्यूल बचाने वाले रूट को प्राथमिकता देने लगेगा।
हर तरह की गाड़ियों के लिए फायदेमंद
दिलचस्प बात यह है कि Google Maps आपकी गाड़ी के प्रकार के अनुसार भी बेहतर रूट सुझाने की कोशिश करता है। चाहे आपकी कार पेट्रोल, डीजल या हाइब्रिड इंजन वाली हो, यह फीचर उसके हिसाब से रास्ता चुनने में मदद करता है।अगर आप हर महीने फ्यूल पर होने वाला खर्च थोड़ा कम करना चाहते हैं, तो Google Maps की यह छोटी-सी सेटिंग आपके बहुत काम आ सकती है। इसे ऑन करने में सिर्फ कुछ सेकंड लगते हैं, लेकिन लंबे समय में यह आपकी अच्छी-खासी बचत करा सकती है।
