- विज्ञापन -
Home Auto Auto News:भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें हुईं और प्रीमियम, MG M9 और...

Auto News:भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें हुईं और प्रीमियम, MG M9 और Cyberster के कंपनी ने बढ़ाए दाम

price hike electric cars in India : India ने अपनी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अपनी दो हाई-एंड EVs,MG, M9 और MG Cyberster की कीमतें अप्रैल 2026 से बढ़ा दी हैं। इस फैसले के पीछे मुख्य वजह बढ़ती इनपुट कॉस्ट्स और प्रोडक्शन खर्च बताए जा रहे हैं। अब ये दोनों मॉडल पहले से भी ज्यादा प्रीमियम कीमत पर उपलब्ध हैं।

कंपनी ने बढ़ाए 5 लाख रुपये तक दाम

- विज्ञापन -

MG M9 एक बड़ी और लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जिसे खास तौर पर कम्फर्ट और फैमिली यूज़ को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कीमत बढ़ने के बाद इसका नया एक्स-शोरूम प्राइस ₹75.90 लाख हो गया है, यानी इसमें करीब ₹5 लाख तक की बढ़ोतरी की गई है।यह MPV भारत में फिलहाल अपने सेगमेंट में किसी सीधे इलेक्ट्रिक मुकाबले के बिना आती है, जिससे यह एक प्रीमियम और यूनिक ऑप्शन बन जाती है।

एडवांस सेफ्टी फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो MG M9 में 90 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 548 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है। इसका 7-सीटर केबिन बेहद आरामदायक है, जिसमें वेंटिलेटेड और मसाज सीट्स जैसी लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।इसके अलावा इसमें ड्यूल पैन सनरूफ, 13-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और Level 2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं। इसे कई लोग Kia Carnival के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में देखते हैं, हालांकि इसकी कीमत इसे और ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में रखती है।

इलेक्ट्रिक स्पीड और स्टाइल का कॉम्बिनेशन

MG Cyberster को खास तौर पर परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए डिजाइन किया गया है। यह एक स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार है जो अपने आकर्षक डिज़ाइन और दमदार परफॉर्मेंस के कारण चर्चा में रहती है।इसमें ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप मिलता है, जो 528 bhp की पावर और 725 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार सिर्फ 3.2 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे अपनी कैटेगरी की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कारों में से एक बनाता है।बैटरी पैक की बात करें तो इसमें 77 kWh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 580 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है।

प्रीमियम EV सेगमेंट में MG की मजबूत पकड़

MG की ये दोनों इलेक्ट्रिक कारें MG Select डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेची जाती हैं। यह खास डीलरशिप चैनल इन मॉडलों की प्रीमियम पोजिशनिंग को और मजबूत करता है।कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, MG M9 और Cyberster भारतीय EV मार्केट के हाई-एंड सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version