Maruti Dzire 2026: भारतीय ऑटो मार्केट में एसयूवी का क्रेज़ तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन इसी भीड़ में एक सेडान ने अपनी अलग पहचान बना ली है। हम बात कर रहे हैं Maruti Suzuki Dzire की, जिसने अपने शानदार माइलेज, फीचर्स और किफायती कीमत के दम पर बाजार में तहलका मचा दिया है। ₹6.26 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली यह कार कई मामलों में Hyundai Creta, Maruti Suzuki Brezza और Tata Nexon जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है।
बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
2008 में लॉन्च हुई डिजायर ने भारतीय ग्राहकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। अब इसका चौथा जनरेशन मॉडल बाजार में उपलब्ध है और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। मार्च 2026 में इसकी 21,224 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 37% ज्यादा है। यही कारण है कि इसे “इंडिया की बेस्ट सेलिंग कार” भी कहा जा रहा है।
कीमत और वेरिएंट्स की रेंज
डिजायर की सबसे बड़ी ताकत इसकी कीमत है। यह कार ₹6.26 लाख से शुरू होकर ₹9.31 लाख तक जाती है। वहीं, सीएनजी वेरिएंट की कीमत ₹8.03 लाख से शुरू होती है, जो इसे और भी किफायती बनाती है। मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह एक बजट-फ्रेंडली ऑप्शन साबित हो रही है।
इंजन और शानदार माइलेज
इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 PS पावर देता है, जबकि सीएनजी पर यह 70 PS की पावर जनरेट करता है। माइलेज इसकी सबसे बड़ी खासियत है,पेट्रोल पर 25.71 kmpl और सीएनजी पर लगभग 33.73 km/kg तक का शानदार फिगर मिलता है। इसी वजह से यह रोज़ाना इस्तेमाल के लिए बेहद किफायती कार मानी जा रही है।
फीचर्स में भी प्रीमियम टच
नई डिजायर अब पहले से ज्यादा एडवांस हो चुकी है। इसमें 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स इसे एक प्रीमियम फील देते हैं।
सेफ्टी में बड़ा सुधार
सेफ्टी के मामले में इस कार ने बड़ा सुधार किया है। इसे Global NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग्स, ESP और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स इसे एक सुरक्षित फैमिली कार बनाते हैं।मार्केट में इसका मुकाबला Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों से है। हालांकि, पावर डिलीवरी थोड़ी साधारण है और AMT गियरबॉक्स कभी-कभी झटके महसूस कराता है। फिर भी, कीमत और माइलेज के मामले में यह सेडान अभी भी सबसे आगे है।
