Auto News: भारतीय ग्राहकों के बीच 150cc से 200cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। फरवरी 2026 में इस सेगमेंट की बिक्री में टीवीएस अपाचे ने सबसे ऊपर का मुकाम हासिल किया। अपाचे सीरीज ने बीते महीने कुल 45,166 यूनिट की बिक्री दर्ज की। सालाना तुलना करें तो यह 19% की बढ़ोतरी है, क्योंकि फरवरी 2025 में इसकी बिक्री 37,954 यूनिट थी।
बजाज पल्सर ने भी दिखाई दमदार परफॉर्मेंस
दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही। पल्सर ने सालाना आधार पर 49.73% की बढ़ोतरी के साथ 44,750 यूनिट बेचीं। अपाचे और पल्सर के बीच की दूरी सिर्फ 416 यूनिट की रही, जो इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाती है।
होंडा यूनिकॉर्न और यामाहा FZ की स्थिति
तीसरे नंबर पर होंडा यूनिकॉर्न रही, जिसने 25.53% की बढ़ोतरी के साथ 36,317 यूनिट बेचीं। चौथे नंबर पर यामाहा FZ सीरीज रही, जिसने 75.74% की जबरदस्त ग्रोथ के साथ 16,852 यूनिट की बिक्री दर्ज की।
यामाहा MT-15 और R15 की लगातार मांग
पाँचवें और छठे नंबर पर यामाहा MT-15 और R15 हैं। MT-15 ने 9,630 यूनिट बेचीं, जबकि R15 ने 9,246 यूनिट की बिक्री के साथ 29.19% की सालाना बढ़ोतरी दिखाई।
KTM और हीरो XPulse ने भी दिखाई ताकत
सातवें नंबर पर KTM 200 सीरीज रही, जिसने 66.40% की ग्रोथ के साथ 3,887 यूनिट बेचीं। वहीं आठवें नंबर पर हीरो XPulse 200 रही, जिसकी बिक्री में 112.13% का जबरदस्त उछाल देखा गया और कुल 3,602 यूनिट बिक गईं।
Xtreme 160R/200 और होंडा SP 160
नौवें नंबर पर हीरो Xtreme 160R/200 रही, जिसने पिछले महीने 8.24% की गिरावट के साथ 2,516 यूनिट बेचीं। दसवें नंबर पर होंडा SP 160 रही, जिसने 123.72% की तूफानी बढ़त के साथ 2,499 की बिक्री दर्ज की।इस सूची से साफ है कि भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में टीवीएस अपाचे, बजाज पल्सर, और होंडा यूनिकॉर्न अभी भी सबसे लोकप्रिय मॉडल हैं। वहीं, XPulse और SP 160 जैसी एडवेंचर और स्पोर्टी बाइक की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।
