- विज्ञापन -
Home भारत National Bank Holiday September 2026: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं,...

Bank Holiday September 2026: सितंबर में कितने दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, जाने क्या लिस्ट में है आपका बैंक

Bank Holiday September 2026: अगर आप सितंबर में बैंक की शाखा जाकर कोई जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक सितंबर में अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के कारण बैंक शाखाओं में छुट्टियां रहेंगी।

- विज्ञापन -

इन छुट्टियों के अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, बैंक की छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होती। कई त्योहारों पर सिर्फ संबंधित राज्य या शहर की शाखाओं में अवकाश रहता है।

सितंबर 2026 में रविवार और शनिवार की छुट्टियां

सितंबर में चार रविवार पड़ेंगे। इन तारीखों पर देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

  • 6 सितंबर, रविवार
  • 13 सितंबर, रविवार
  • 20 सितंबर, रविवार
  • 27 सितंबर, रविवार

इसके अलावा 12 सितंबर, शनिवार को दूसरा शनिवार और 26 सितंबर, शनिवार को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

4 सितंबर को कई शहरों में बैंक बंद 

4 सितंबर, शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और कृष्ण जयंती के अवसर पर कई शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें लखनऊ, पटना, जयपुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद, रांची, रायपुर और चेन्नई समेत कई शहर शामिल हैं।

14 और 15 सितंबर को इन शहरों में बैंक बंद

14 सितंबर, सोमवार को गणेश चतुर्थी और हरतालिका के अवसर पर मुंबई, नागपुर, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और पणजी में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

इसके अगले दिन 15 सितंबर, मंगलवार को संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के अवसर पर अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे।

21 से 25 सितंबर तक अलग-अलग शहरों में छुट्टियां

21 सितंबर, सोमवार को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण गुवाहाटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

22 सितंबर, मंगलवार को करमा पूजा के अवसर पर रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 सितंबर, बुधवार को महाराजा हरि सिंह जी की जयंती के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा।

वहीं 25 सितंबर, शुक्रवार को इंद्रजात्रा के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक की छुट्टी में UPI और ATM चलेंगे या नहीं?

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ज्यादातर डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन लेनदेन किया जा सकता है।

Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI प्लेटफॉर्म भी सामान्य तौर पर काम करते रहेंगे। इसके अलावा ATM और कई जगहों पर कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) भी उपलब्ध रहेंगी।

हालांकि, चेक क्लीयरेंस, बैंक ड्राफ्ट, कैश काउंटर और शाखा से जुड़े दूसरे काम बैंक खुलने वाले अगले कार्यदिवस पर ही किए जा सकेंगे। इसलिए जरूरी बैंकिंग काम के लिए तारीख पहले से देखकर ब्रांच जाने की योजना बनाना बेहतर रहेगा।

- विज्ञापन -
Exit mobile version