- विज्ञापन -
Home भारत National Rajasthan News: 30 सेकंड की आखिरी गुहार बनी रहस्य, कोटा में JEE...

Rajasthan News: 30 सेकंड की आखिरी गुहार बनी रहस्य, कोटा में JEE की तैयारी कर रही बिहार की छात्रा जया श्री की संदिग्ध मौत

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिहार के अररिया जिले की रहने वाली 17 वर्षीय जया श्री, जो JEE परीक्षा की तैयारी के लिए कोटा गई थीं, उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सबसे दर्दनाक बात यह रही कि मौत से कुछ देर पहले उन्होंने अपने पिता को फोन कर सिर्फ इतना कहा, “पापा मुझे बचा लो, मैं मरने वाली हूं।” इस घटना ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

इंजीनियर बनने का सपना लेकर पहुंची थी कोटा

- विज्ञापन -

जया श्री ने दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियर बनने का सपना देखा था। करीब छह महीने पहले वह कोटा के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में दाखिला लेकर JEE की तैयारी कर रही थीं। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी एक दिन बड़ी इंजीनियर बनेगी, लेकिन यह सपना अधूरा रह गया।

रात तक सब कुछ था सामान्य

परिजनों के मुताबिक शनिवार रात करीब 9 बजे जया की अपने पिता से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्होंने बताया कि वह मेस में खाना खाने जा रही हैं और उसके बाद मां से बात करेंगी। रोज की तरह रात में मां से बात न होने पर परिवार चिंतित हो गया। कई बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला।

आखिरी 30 सेकंड की कॉल ने बढ़ाया रहस्य

रात करीब 11 बजे परिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि जया फ्लाईओवर के नीचे गंभीर हालत में मिली हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल से हुई करीब 30 सेकंड की आखिरी बातचीत में जया रोते हुए अपने पिता से बोलीं, “पापा मुझे बचा लीजिए, मेरे शरीर में बहुत दर्द हो रहा है।” इसके तुरंत बाद फोन कट गया।

पुलिस जांच में जुटी, कई सवाल अब भी बाकी

रविवार सुबह अस्पताल से जया की मौत की सूचना मिल गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि वह फ्लाईओवर के नीचे कैसे पहुंचीं और उनके साथ आखिर क्या हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जया अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान थीं और पूरे परिवार की उम्मीद मानी जाती थीं। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है, जिससे इस रहस्यमयी मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

- विज्ञापन -
Exit mobile version