- विज्ञापन -
Home भारत National Chandrashekhar Azad Protest: चंद्रशेखर आजाद ने इतने दिनों के बाद खत्म किया...

Chandrashekhar Azad Protest: चंद्रशेखर आजाद ने इतने दिनों के बाद खत्म किया धरना, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई थी मांग

Chandrashekhar Azad Protest: नगीना सांसद और आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपना धरना समाप्त कर दिया है। धरना खत्म करने के बाद उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर केंद्र सरकार से छात्रों की मांगें जल्द पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को 15 दिनों का समय दिया जा रहा है और यदि इस अवधि में मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

- विज्ञापन -

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ सबसे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए। उन्होंने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की, जिन पर छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के आरोप लगे हैं। उनका कहना था कि केवल नए कानून बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करना भी जरूरी है।

पीएम मोदी से की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार यदि पेपर लीक रोकने के लिए नया कानून लाना चाहती है तो उसका स्वागत है। हालांकि उन्होंने कहा कि युवाओं का विश्वास तभी लौटेगा, जब जिम्मेदारी तय होगी और दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष जारी रखने की अपील भी की।

25 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 25 जुलाई को देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। उनका दावा है कि छात्रों के आंदोलन के कारण ही सरकार इस मुद्दे पर खुलकर बोलने को मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

पीएम ने दिया था भरोसा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए छात्रों और अभिभावकों को भरोसा दिलाया था कि पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने संकेत दिया था कि इस संबंध में प्रस्तावित मसौदा कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version