- विज्ञापन -
Home भारत National PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर CJP का पलटवार, सौरव दास...

PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर CJP का पलटवार, सौरव दास बोले- सरकार से सवाल पूछने वाले युवा नक्सली नहीं

CJP spokesperson Saurav Das on PM Modi: करोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दास ने कहा कि सरकार से सवाल पूछने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को नक्सली बताना ठीक नहीं है। उन्होंने इसे सरकार का अहंकार बताते हुए युवाओं की समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही।

‘सरकार से सवाल पूछना नक्सलवाद नहीं’

- विज्ञापन -

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन में कहा कि देश में सशस्त्र नक्सलवाद का खतरा अब खत्म होने की ओर है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ सोच रखने वाले कुछ लोग हिंसा और अशांति फैलाने के मौके तलाश रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने की जरूरत बताई।

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि सिर्फ सरकार से सवाल पूछने के कारण किसी पढ़े-लिखे युवा को नक्सली नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं को हल करने में नाकाम रही है।

‘बदलाव की घंटी बज चुकी है’

CJP प्रवक्ता ने अपने संदेश में कहा कि अब बदलाव का समय आ गया है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं में डर कम हो रहा है और अपनी बात रखने का भरोसा बढ़ रहा है। दास के मुताबिक, जिस पीढ़ी को लंबे समय तक चुप रहने के लिए कहा गया, अब उसे अपनी आवाज उठाने का माध्यम मिल गया है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में उम्मीद दोबारा पैदा हो रही है और देश में जागरूकता का एक नया दौर शुरू हो रहा है।

शांतिपूर्ण विरोध पर दिया जोर

सौरव दास ने शांतिपूर्ण विरोध को लोकतंत्र का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि देश में विरोध का एक नया दौर शुरू हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि लोग धीरे-धीरे भ्रष्टाचार, अक्षमता और अहंकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

दास ने यह भी कहा कि देश के अलग-अलग जिलों में जंतर-मंतर जैसी जगहें उभर रही हैं, जहां निराश लोग एक-दूसरे से उम्मीद हासिल कर सकते हैं। उन्होंने सत्ता पर युवाओं को ‘हमारा जेन-जी’ और ‘आपका जेन-जी’ के नाम पर बांटने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

- विज्ञापन -
Exit mobile version