- विज्ञापन -
Home भारत National IRCTC Nepal Tour : अगर ट्रेन से नेपाल जाने का बना रहे...

IRCTC Nepal Tour : अगर ट्रेन से नेपाल जाने का बना रहे हैं प्लान तो, जानें किराया और पूरी डिटेल

IRCTC Nepal Tour : अगर आप नेपाल की प्राकृतिक सुंदरता और प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए खास मौका लेकर आया है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने ‘डिवाइन नेपाल पूजा स्पेशल टूर’ पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के जरिए श्रद्धालु पशुपतिनाथ मंदिर, मनकामना मंदिर, स्वयंभूनाथ मंदिर समेत नेपाल के कई प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। इसके अलावा काठमांडू के मशहूर थामेल मार्केट में घूमने और खरीदारी का भी अवसर मिलेगा।

7 रात और 8 दिन का रहेगा टूर

- विज्ञापन -

यह टूर 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा और कुल 7 रात एवं 8 दिन का होगा। यात्रा ट्रेन और फ्लाइट दोनों के माध्यम से कराई जाएगी। ट्रेन में यात्रियों को 3AC और फ्लाइट में इकॉनमी क्लास की सुविधा मिलेगी। पैकेज में नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन भी शामिल रहेगा, जिससे यात्रियों को अलग से भोजन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।

इतना होगा पैकेज का किराया

आईआरसीटीसी ने अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार पैकेज का शुल्क तय किया है। अकेले यात्रा करने वाले यात्री के लिए 3AC पैकेज का किराया 61,260 रुपये रखा गया है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 55,050 रुपये, जबकि तीन लोगों के समूह में यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 52,070 रुपये देने होंगे।

बच्चों के लिए भी अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। बेड के साथ बच्चे का किराया 45,610 रुपये, जबकि बिना बेड के 31,370 रुपये रहेगा।

टैक्स अलग से देना होगा

पैकेज शुल्क के अलावा जीएसटी अलग से देना होगा। सिंगल बुकिंग पर 3,063 रुपये, दो लोगों की बुकिंग पर 2,753 रुपये और तीन लोगों की बुकिंग पर 2,604 रुपये टैक्स देना होगा। बच्चों के लिए बेड के साथ 2,281 रुपये और बिना बेड 1,569 रुपये टैक्स निर्धारित किया गया है।

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

इस टूर पैकेज में यात्रा, होटल में ठहरने, भोजन, स्थानीय दर्शनीय स्थलों की सैर और प्रमुख मंदिरों के दर्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। धार्मिक यात्रा के साथ-साथ नेपाल की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और स्थानीय बाजारों का अनुभव लेने का भी यह बेहतरीन अवसर है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version