- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood News: बंटवारा 1947′ के दूसरे टीजर ने बढ़ाया रोमांच, सनी देओल...

Bollywood News: बंटवारा 1947′ के दूसरे टीजर ने बढ़ाया रोमांच, सनी देओल का दमदार एक्शन देख फैंस ने कह दी ये बात

Bollywood News: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का दूसरा टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। पहले टीजर के बाद अब सामने आए नए वीडियो में सनी देओल का दमदार एक्शन, जोशीले संवाद और फिल्म का भावनात्मक माहौल दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। रिलीज के कुछ ही समय में टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली।

एक्शन और इमोशन से भरपूर है टीजर

- विज्ञापन -

टीजर की शुरुआत आग की लपटों और अफरा-तफरी के माहौल से होती है। बैकग्राउंड में एक छोटे बच्चे की चीख सुनाई देती है, जो कहानी की गंभीरता का एहसास कराती है। इसके बाद प्रीति जिंटा और शबाना आजमी की झलक दिखाई देती है।

टीजर में आगे सनी देओल की दमदार आवाज सुनाई देती है। वह कहते हैं, “डर रहा है इंसान, मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता। मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सबूत दूंगा।” इसके बाद उनका एक्शन अवतार देखने को मिलता है, जिसने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।

सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया। कमेंट सेक्शन में फैंस सनी देओल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सनी पाजी फिर से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले हैं।” वहीं दूसरे ने लिखा, “इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता।” कई फैंस ने इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया।

14 अगस्त को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से होने वाली है। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होने वाला यह मुकाबला दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प रहने की उम्मीद है।

- विज्ञापन -
Exit mobile version