Railway Reservation Counter Timing: दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में घर से दूर रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। अगर आप भी 8 नवंबर को ट्रेन से सफर करने वाले हैं और रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक कराने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है।
दरअसल, उत्तर रेलवे ने दिवाली के मौके पर दिल्ली मंडल के कई एडवांस रिजर्वेशन काउंटरों के संचालन समय में बदलाव किया है। ऐसे में स्टेशन जाने से पहले नया शेड्यूल जान लेना जरूरी है।
8 नवंबर को कितने बजे तक खुलेंगे रिजर्वेशन काउंटर?
उत्तर रेलवे के मुताबिक, दिल्ली मंडल के 28 निर्धारित स्टेशनों पर एडवांस रिजर्वेशन काउंटर 8 नवंबर को केवल सुबह की शिफ्ट में खुलेंगे। यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही टिकट बुकिंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद दोपहर 2 से रात 8 बजे तक काउंटर बंद रहेंगे।
इन स्टेशनों में आनंद विहार टर्मिनल, साहिबाबाद, गुरुग्राम, पालम, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, तपरी, नरेला, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, मोदीनगर, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, ग्रेटर नोएडा, शकूरबस्ती, बहादुरगढ़, नांगलोई, शामली, देवबंद और पटौदी रोड शामिल हैं।
24 घंटे चलने वाले करेंट काउंटरों पर क्या होगा?
रेलवे के अनुसार, 24 घंटे संचालित होने वाले करेंट रिजर्वेशन काउंटरों के समय में बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली स्टेशन के पहाड़गंज और अजमेरी गेट की ओर के काउंटर, दिल्ली मेन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली कैंट और मेरठ सिटी के करेंट रिजर्वेशन काउंटर पहले की तरह काम करेंगे।
इन जगहों पर पूरे दिन बंद रहेंगे काउंटर
कुछ स्थानों पर एडवांस रिजर्वेशन काउंटर 8 नवंबर को पूरे दिन बंद रहेंगे। इनमें बड़ौत, नॉली, गोहाना, समालखा, गन्नौर, कैथल, शाहाबाद मारकंडा, नया गाजियाबाद, मानसा, नरवाना, टोहाना, मुरादनगर, मौर, खतौली, झज्जर, दारुल उलूम, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट, सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ शामिल हैं। इन केंद्रों पर सामान्य रविवार को भी काउंटर बंद रहते हैं।
टिकट बुक कराने से पहले जरूर जांचें समय
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे 8 नवंबर को स्टेशन जाने से पहले अपने नजदीकी रिजर्वेशन काउंटर का समय जरूर जांच लें। खासकर दोपहर 2 बजे के बाद टिकट बुक कराने की योजना बना रहे यात्रियों को इस बदलाव का ध्यान रखना चाहिए।
