- विज्ञापन -
Home Crime Petrol Pump Accident: बेकाबू हुई कार ने पेट्रोल पंप पर 4 लोगों...

Petrol Pump Accident: बेकाबू हुई कार ने पेट्रोल पंप पर 4 लोगों को मारी टक्कर, एक व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल

Petrol Pump Accident: जीटी रोड पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार सफेद स्विफ्ट कार ने पेट्रोल पंप पर खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत चार लोग घायल हो गए। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की बताई जा रही है।

पेट्रोल पंप में घुसते ही कार ने मारी टक्कर

- विज्ञापन -

राजकुमार चौधरी का चौधरी फिलिंग स्टेशन जीटी रोड पर स्थित है। रविवार रात पंप कर्मचारी मनोज ड्यूटी पर था और उसके पास तीन ग्राहक भी खड़े थे। इसी दौरान भाटिया मोड़ फ्लाईओवर की तरफ से एक सफेद स्विफ्ट कार पेट्रोल पंप में दाखिल हुई।कार चालक पेट्रोल भरवाने आया था, लेकिन उसने गाड़ी डीजल वाले नोजल की तरफ खड़ी कर दी। कर्मचारी मनोज ने उसे पेट्रोल वाले नोजल की तरफ कार लगाने के लिए कहा।

पीछे करते ही बेकाबू हुई कार

पुलिस के मुताबिक, चालक ने कार को पीछे किया, लेकिन इसी दौरान कार की रफ्तार अचानक तेज हो गई और उसने वहां खड़े पंप कर्मचारी समेत चार लोगों को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक करीब पांच फीट हवा में उछलकर नीचे गिरा। बाकी लोग भी कार की चपेट में आ गए। हादसे के बाद चालक कुछ देर मौके पर रुका नहीं और कार लेकर फरार हो गया।

कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पेट्रोल पंप कर्मचारी को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ कार और उसके चालक की तलाश शुरू की। हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के अनुसार, पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। पंप संचालक की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान सूर्या एंक्लेव निवासी दीपू के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि कार पीछे करते समय गलती से उसका पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर चला गया, जिससे वाहन अचानक तेज हो गया और लोगों को टक्कर लग गई।

 

- विज्ञापन -
Exit mobile version