- विज्ञापन -
Home Entertainment शाहरुख से रणबीर और यश से प्रभास तक, 2026 में इन मेगा...

शाहरुख से रणबीर और यश से प्रभास तक, 2026 में इन मेगा बजट फिल्मों पर लगा है बड़ा दांव

Big budget movies 2026: साल 2026 भारतीय सिनेमा के लिए काफी खास माना जा रहा है। इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और अब आने वाले महीनों में भी बड़ी फिल्मों की लंबी लाइन लगी है। शाहरुख खान की ‘किंग’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ और ‘लव एंड वॉर’ से लेकर यश की ‘टॉक्सिक’ और प्रभास की ‘फौजी’ तक, कई बड़े प्रोजेक्ट दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। इन फिल्मों की कहानी और स्टारकास्ट के साथ इनके भारी-भरकम बजट ने भी लोगों का ध्यान खींचा है।

किंग- शाहरुख खान की फिल्म पर 350 करोड़ का दांव

- विज्ञापन -

शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और शाहरुख खान भी इसके प्रोडक्शन से जुड़े हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही है।

लव एंड वॉर- भंसाली की फिल्म पर 450 करोड़ खर्च

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘लव एंड वॉर’ भी बड़ी फिल्मों में शामिल है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 450 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म दिवाली के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

टॉक्सिक- यश की फिल्म का बजट 600 करोड़

यश की ‘टॉक्सिक’ लंबे समय से सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज डेट में कई बदलाव के बाद अब इसे 26 अगस्त को सिनेमाघरों में लाने की तैयारी है। फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बड़े एक्शन प्रोजेक्ट का बजट करीब 600 करोड़ रुपये है।

फौजी- प्रभास की फिल्म पर 600-700 करोड़ का खर्च

प्रभास की आने वाली फिल्म ‘फौजी’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में प्रभास एक दमदार किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के लिए करीब 600 से 700 करोड़ रुपये का बजट रखा है। प्रभास को इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी वापसी की उम्मीद होगी।

रामायण- दो पार्ट पर 2000 करोड़ का बजट

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों पार्ट पर करीब 2000 करोड़ रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की भव्यता और विजुअल्स को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version