Entertainment News: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ‘बालिका वधू’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका अब भारत छोड़कर बैंकॉक में शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और बताया कि उन्होंने पति मिलिंद चांदवाणी के साथ बैंकॉक में नया घर भी खरीद लिया है।
क्यों लिया बैंकॉक शिफ्ट होने का फैसला?
एक इंटरव्यू में अविका ने बताया कि यह फैसला उन्होंने और मिलिंद ने मिलकर लिया है। उनके मुताबिक बैंकॉक में मिलिंद के लिए अच्छे अवसर हैं और यह बदलाव दोनों के करियर के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।अविका ने कहा कि शादी के बाद भी दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है। अगर किसी प्रोजेक्ट के चलते उन्हें लंबे समय तक घर से दूर रहना पड़ता था, तो मिलिंद हमेशा उनके साथ खड़े रहते थे। ऐसे में अब वह भी अपने पति के सपनों को पूरा करने में पूरा सहयोग देना चाहती हैं।
“मुंबई में रहना जरूरी नहीं”
अविका ने यह भी बताया कि मुंबई में रहते हुए भी उनका ज्यादातर समय शूटिंग के लिए अलग-अलग शहरों में बीतता था। हैदराबाद, राजमुंदरी और विशाखापट्टनम जैसे शहरों में लगातार काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि उनके लिए मुंबई में रहना जरूरी नहीं है।उन्होंने कहा कि बैंकॉक में उन्हें हमेशा छुट्टियों जैसा एहसास होता है और अब वही शहर उनका नया घर बन चुका है।
क्या करियर पर पड़ेगा असर?
फैंस के मन में यह सवाल जरूर था कि भारत से बाहर रहने का असर क्या उनके करियर पर पड़ेगा। इस पर अविका ने साफ कहा कि वह अपने काम को पहले की तरह ही प्राथमिकता देंगी।उन्होंने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट उनके पास आएंगे, वह अपने शेड्यूल के हिसाब से उन्हें मैनेज करेंगी। साथ ही इंडस्ट्री के लोगों ने भी उनके इस फैसले को काफी सपोर्ट किया है।
खुद सजा रही हैं नया घर
नई जिंदगी को लेकर अविका काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार वह अपने घर की हर छोटी-बड़ी चीज खुद तय कर रही हैं। फर्नीचर से लेकर घर की सजावट तक, सब कुछ वह और मिलिंद मिलकर प्लान कर रहे हैं।अविका ने कहा कि अभी उनके और मिलिंद के परिवार भारत में ही हैं, लेकिन वह अपने जीवन के इस नए दौर को खूब एंजॉय कर रही हैं।
काम में रहेंगी बिजी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अविका जल्द ही ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग के लिए रवाना होंगी। इसके अलावा उनकी एक साउथ फिल्म भी रिलीज होने वाली है। आखिरी बार वह फिल्म ब्लडी इश्क में नजर आई थीं, जबकि टीवी पर उन्हें पति-पत्नी और पंगा में देखा गया था।
