- विज्ञापन -
Home Entertainment Bollywood अमिताभ बच्चन-रेखा पर भुवन बाम का मजाक पड़ा भारी? मुकेश छाबड़ा ने...

अमिताभ बच्चन-रेखा पर भुवन बाम का मजाक पड़ा भारी? मुकेश छाबड़ा ने दी मजेदार वॉर्निंग

Bollywood news:समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर अपने मजेदार और चौंकाने वाले पलों को लेकर चर्चा में है। हालिया एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, मुकेश छाबड़ा और भुवन बाम बतौर जज नजर आए। शो के दौरान भुवन बाम ने अमिताभ बच्चन और रेखा से जुड़े पुराने चर्चित किस्से पर ऐसा मजाक किया कि मुकेश छाबड़ा ने उन्हें तुरंत मजेदार अंदाज में चेतावनी दे दी।

अमिताभ की मिमिक्री देख भुवन ने मारा मजेदार पंच

- विज्ञापन -

शो में कंटेस्टेंट प्रतीक भारद्वाज ने अमिताभ बच्चन की शानदार मिमिक्री करके सभी को प्रभावित किया। उनकी परफॉर्मेंस के बाद भुवन बाम ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘आपके टैलेंट की कोई रेखा है?’

भुवन के इस सवाल में ‘रेखा’ शब्द का इस्तेमाल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा और अमिताभ बच्चन की पुरानी चर्चित जोड़ी की तरफ इशारा माना गया। पंच सुनते ही शो में मौजूद लोग हंसने और तालियां बजाने लगे।

मुकेश छाबड़ा ने दी मजेदार चेतावनी

भुवन के इस मजाक पर मुकेश छाबड़ा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘बेटा, अभी तो तेरा करियर शुरू हुआ है मेरी जान।’ उनका इशारा इस बात की ओर था कि बॉलीवुड के इतने बड़े स्टार से जुड़े मजाक पर थोड़ा संभलकर बोलना चाहिए।

हालांकि भुवन बाम भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने अपनी हाजिरजवाबी दिखाते हुए कहा कि वह इंडिपेंडेंट भी सही हैं। दोनों के बीच हुई यह मजेदार नोकझोंक अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

अमिताभ और रेखा की जोड़ी रही बेहद चर्चित

अमिताभ बच्चन और रेखा ने 1970 और 80 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया। ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों में उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री के कारण उनके रिश्ते को लेकर भी लंबे समय तक चर्चाएं होती रहीं।

रेखा ने 2001 में सिमी गरेवाल के शो में अमिताभ बच्चन को लेकर पूछे गए सवाल पर खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। हालांकि अमिताभ बच्चन ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सार्वजनिक चर्चाओं से दूरी बनाए रखी।

जया बच्चन से शादी कर चुके हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 को अभिनेत्री जया बच्चन से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘गुड्डी’ के दौरान हुई थी। शादी के बाद दोनों ने लंबे समय तक साथ जीवन बिताया और उनके दो बच्चे श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन हैं।

- विज्ञापन -
Exit mobile version