Dhurandhar2 Box Office Collection: 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई धुरंधर 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका कर दिया है। फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, और पहले ही दिन इसने कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फ़िल्म को रिलीज़ हुए 6 दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक इसकी कमाई में कोई कमी नहीं है,लगातार धुरंधर २ देखने कि लिए भीड़ उमड़ी हुई है।खास बात यह है कि फिल्म ने हिंदी भाषा में कमाई के मामले में पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है।फिल्म में रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और शानदार एक्शन ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था,जो अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ नजर आ रहा है।
पहले दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार
रिपोर्ट्स के मुताबिक,फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रिव्यूज में करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं 19 मार्च को ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100.23 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। इस तरह पेड प्रिव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने कुल 143.23 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।
केवल हिंदी नही और भाषा में भी कलेक्शन रहा भारी
फिल्म का प्रदर्शन सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रहा। हिंदी में 96.78 करोड़ की बड़ी कमाई के अलावा तमिल में 1.16 करोड़, तेलुगु में 2.12 करोड़, मलयालम में 9 लाख और कन्नड़ में 8 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है। यह दर्शाता है कि फिल्म को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है।
हिंदी कलेक्शन में पुष्पा 2 से आगे
हालांकि पुष्पा 2 का कुल ओपनिंग कलेक्शन 164.25 करोड़ रहा था, लेकिन हिंदी भाषा में उसने 70.30 करोड़ कमाए थे। वहीं धुरंधर 2 ने हिंदी में 96.78 करोड़ कमाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
पहले पार्ट से भी आगे निकली सीक्वल
दिलचस्प बात यह है कि धुरंधर ने अपने पहले दिन 28 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसका सीक्वल इससे कहीं आगे निकल गया है। इससे साफ है कि फिल्म की लोकप्रियता पहले पार्ट के बाद और बढ़ी है।फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसमें अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।कुल मिलाकर धुरंधर 2 ने पहले ही दिन साबित कर दिया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा बनने वाली है।
